scriptदिल्ली में कार खरीदना लाख रुपए तक हो सकता है महंगा | Car Buying in Delhi can be expensive upto lakh | Patrika News
कारोबार

दिल्ली में कार खरीदना लाख रुपए तक हो सकता है महंगा

आगर आप कार खरीदने वाले हैं तो आपको यह जान कर जोर का झटका लगेगा कि अब कार
खरीदना महंगा हो सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम एक बार के
पार्किंग शुल्क में जबर्दस्त बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं।

जबलपुरNov 04, 2015 / 03:28 pm

Jyoti Kumar

आगर आप कार खरीदने वाले हैं तो आपको यह जान कर जोर का झटका लगेगा कि अब कार खरीदना महंगा हो सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम एक बार के पार्किंग शुल्क में जबर्दस्त बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं।

इसका उद्देश्य दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते वाहनों पर अंकुश लगाना और प्रदूषण को नियंत्रित करना भी है।

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की बुधवार को होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव चर्चा के लिए पेश किया जाएगा।

अगर प्रस्ताव मंजूर कर लिया जाता है, तो दोपहिया वाहनों के दाम कम से कम 1,000 रुपए, जबकि हाई-एंड कारों के दाम लाखों रुपए तक बढ़ जाएंगे।

toyota land cruiser-2001


पार्किंग शुल्क वह होता है जो सभी नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के समय दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा कमर्शियल और नॉन कमर्शियल वाहनों पर लगाया जाता है और इसे कलेक्ट भी यही विभाग करता है।

Home / Business / दिल्ली में कार खरीदना लाख रुपए तक हो सकता है महंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो