scriptअयोध्या के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन आज जाएगी, बहुत छोटा है इसका रुट | today special train will go to Ayodhya, this route is very short | Patrika News
जबलपुर

अयोध्या के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन आज जाएगी, बहुत छोटा है इसका रुट

अयोध्या के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन आज जाएगी, बहुत छोटा है इसका रुट

जबलपुरFeb 16, 2024 / 02:35 pm

Lalit kostha

train

Ayodhya

जबलपुर. शहर से शुक्रवार को अयोध्या के लिए दूसरी स्पेशल आस्था ट्रेन रवाना होगी। इसका रूट 13 फरवरी को गई आस्था स्पेशल ट्रेन से छोटा है। ट्रेन 11.30 घंटे में जबलपुर से अयोध्या की यात्रा पूरी कर लेगी। यह जबलपुर से रात 11 बजे रवाना होगी।

 

11.30 घंटे में सफर करेगी पूरा

ट्रेन कटनी रात 12.10 बजे, सतना रात 1.35, मानिकपुर रात 3.10 और प्रयागराज सुबह 4.50 पर पहुंचेगी। अयोध्या सुबह 10.30 पर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 20 फरवरी को अयोध्या से जबलपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अयोध्या से रात 9.20 पर चलेगी और 12.30 घंटे में अपना सफर तय कर दोपहर 1.30 पर जबलपुर पहुंच जाएगी।

 

रेलवे मजिस्ट्रेट जांच में 1 लाख जुर्माना वसूला

जबलपुर रेल मंडल में जबलपुर-सतना रेल खंड में रेलवे मजिस्ट्रेट स्कॉड ने गुरुवार को ट्रेनों की औचक जांच की। इस दौरान 196 प्रकरण बनाए गए। 1 लाख 10 हज़ार रुपए जुर्माना वसूला गया। जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल, रीवा-जबलपुर इंटरसिटी, इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर आदि ट्रेनों में जांच की गई। बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए जाने वाले यात्रियों के मौके पर ही चालान बनाए गए। बिना टिकट यात्रा करते हुए 77 मामले पंजीबद्ध किए गए। अनियमित टिकट पर यात्रा करते 117 यात्रियों को पकड़ा गया।

Hindi News/ Jabalpur / अयोध्या के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन आज जाएगी, बहुत छोटा है इसका रुट

ट्रेंडिंग वीडियो