scriptविश्वविद्यालय का काम प्रभावित कर कर्मचारी कर रहे  अनशन पर अनशन | University work are the employees affected by fasting on fast | Patrika News
जबलपुर

विश्वविद्यालय का काम प्रभावित कर कर्मचारी कर रहे  अनशन पर अनशन

अब बैकलाग पदों के कर्मचारी आए सामने, हाल ही में एक कर्मचारी की जारी है भूख हड़ताल

जबलपुरJul 05, 2019 / 11:55 pm

Mayank Kumar Sahu

University work are the employees affected by fasting on fast

University work are the employees affected by fasting on fast

जबलपुर।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन इन दिनों कर्मचारियों के अनशन, प्रदर्शन से परेशान है। पिछले तीन दिनों से जहां एक कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि विश्वविद्यालय के बैकलॉग पदों से भर्ती हुए कर्मचारियों का एक कुनबा शुक्रवार को अनशन पर बैठ गया। अपनी कथित मांगों को मनवाने के लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारी आए दिन प्रदर्शन धरना कर रहे हैं जिससे विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्य बुरी तरह चौपट होने लगा है।
विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने वरिष्ठता प्रभावित होने को लेकर अनशन किया। कर्मचारियों ने कुलसचिव से कहा कि उनका नियमितीकरण २०१३ में किया गया था। उनकी नियुक्ति आदेश में स्पष्ट था कि उन्हें सभी लाभों की पात्रता होगी। दैवेभो कर्मियों की वरिष्ठता २००८ से मान्य करते हुए समयमान वेतनमान प्रदान किए जाने का प्रयास किया जा रहा हैे जिसके कारण सीधी भर्ती से आए बैकलॉग कर्मचारियों की सीनियारिटी प्रभावित होगी। इस दौरान मंगलू सिंह मरकाम, राजेश मरावी, महेंद्र रैना, नीतू धुर्वे, सीमा वासिनक आदि उपस्थित थे।

यहां अनशनरत कर्मचारी पहुंचा अस्पताल
विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के द्वार पर भूख हड़ताल पर बैठे रादुविवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा की हालत बिगडऩे पर उसे विक्टोरिया अस्पताल में बीती रात भर्ती किया गया। खबर लगने पर कर्मचारी मिलने पहुंचे। वहां भी कर्मचारी ने खाना खाने से मना किया जबकि कर्मचारी उसे मनाते रहे। विदित हो कि सातवें वेतनमान का एरियर्स, समयमान वेतनमान आदि मांगों के निराकरण् को लेकर शुक्ला भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

कुलसचिव दफ्तर में देर शाम बैठे रहे
वहीं दूसरी और कुलसचिव प्रो.कमलेश मिश्रा देर शाम तक विश्वविद्यालय में बैठे रहे। वे कर्मचारियों की समयमान वेतन की मांग की फाइल को लेकर सुलझाने में जुटे रहे। ताकि जैसे तैसे कर्मचारियों को मनाया जा सके और प्रभावित हो रहे प्रशासनिक कार्यों को गति दी जा सके।

Home / Jabalpur / विश्वविद्यालय का काम प्रभावित कर कर्मचारी कर रहे  अनशन पर अनशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो