script100 किलो वजनी हाथी के बच्चे को पैरों पर खड़ा करने जुटे वीयू के चिकित्सक | VU's doctors working to make a baby elephant weighing 100 kg stand on | Patrika News
जबलपुर

100 किलो वजनी हाथी के बच्चे को पैरों पर खड़ा करने जुटे वीयू के चिकित्सक

पन्ना टाइगर रिजर्व ने मांगी मदद, मादा हाथी केनकली ने नर बच्चे को दिया जन्म फोटो
 

जबलपुरMay 27, 2022 / 12:34 pm

Mayank Kumar Sahu

photo_2022-05-26_20-29-26_1.jpg

जबलपुर।
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक मादा हाथी द्वारा स्वस्थ्य नर बच्चे को जन्म दिया। 100 किलो वजनी हाथी का बच्चा किन्हीं कारणों के चलते पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था जिससे मां का दूध पीने में दिक्कत हो रही थी। जब पन्ना टाइगर रिजर्व के चिकित्सीय प्रबंधन असहाय हो गया तो वेटरनरी विवि के चिकित्सकों से मदद मांगी गई। चिकत्सकों ने पहुंचकर उपचार किया।
बताया जाता है मादा हाथी के केनकली द्वारा जन्मा बच्चा पीछे के पैरो में खड़ा नही हो पा रहा था। पहले तो उद्यान प्रबंधन को लगा कि वह अपने आप ठीक हो जाएगा। लेकिन 2 दिनों बाद भी जब ऐसी स्थिति बनी रही तो उद्यान के चिकित्सकों को बुलाया गया लेकिन चिकित्सक भी इसका ठोस कारण नहीं ढूंढ सके।

तब स्कूल ऑफ वाइल्डलाईफ फॉरेंसिक एण्ड हेल्थ को अवगत कराया गया। नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विवि से चिकित्सको की टीम कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी के निदेर्शन में भेजी गई। डॉ. शोभा जावरे, डॉ.सोमेश सिंह द्वारा की गई चिकित्सीय जांच में आशंका जाहिर की गई कि बच्चे के पिछले हिस्से में कोई अन्दरूनी चोट की वजह से वह खड़ा नही हो पा रहा है। पन्ना टाईगर रिजर्व चिकित्सक टीम द्वारा सतत निगरानी एवं उपचार किया गया। खड़ा न होने की वजह से बच्चा दूध नही पी रहा था। इसे देखते हुए बच्चे को खड़ा करने हेतु कृत्रिम व्यवस्था बनाई। तत्पश्चात पशुचिकित्सक द्वारा किए गये उपचार एवं कार्यरत अमले द्वारा हाथी के बच्चे की देखभाल के उपरांत 24 घंटे के अन्दर अब हाथी का बच्चा ने दूध पीने लगा है और पूरी तरह स्वस्थ्य है। खुद के पैरो पर खड़ा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो