scriptत्योहारों के बीच कचरा-कचरा हुआ यह शहर | Waste management in Jabalpur again flops | Patrika News
जबलपुर

त्योहारों के बीच कचरा-कचरा हुआ यह शहर

जबलपुर मेें कचरा प्रबंधन फिर फ्लॉप, दीपावली की सफाई के कारण घरों से निकल रहा ज्यादा कचरा, लग रहा है ढेर
 
 
 
 

जबलपुरNov 12, 2020 / 08:40 pm

shyam bihari

waste

waste

 

-211 वाहन डोर टू डोर में लगे हैं
-70 वाहन निगम के लगे हैं, शिल्ट उठाने में
-525 टन के लगभग कचरा निकल रहा है
-450 टन के लगभग कचरा निकलता है सामान्य दिनों में औसतन

जबलपुर। डोर टू डोर कचरा परिवहन के लिए जबलपुर शहर दो सौ से ज्यादा वाहन लगे हैं। इसके बावजूद त्योहारों के सीजन में कचरा प्रबंधन फिर से फ्लाप होते दिख रहा है। घरों में दीपावली की सफाई चल रही है। इसके कारण हर घर से सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कचरा निकल रहा है। ऐसे में नगर में कई स्थानों पर कचरे का ढेर लग रहा है। कचरा संग्रहण वाले वाहनों को निगम बाजार और सघन रिहायशी इलाकों में सुबह के अलावा शाम को भी भेज रहा है। इसके बावजूद पूरी तरह से कचरा नहीं उठ पा रहा है। दीपावली के समय लगभग एक महीने तक अन्य माहों की तुलना में सबसे ज्यादा कचरा निकलता है। फिलहाल सामान्य दिनों के मुकाबले रोजाना 75 से 100 टन तक ज्यादा कचरा निकल रहा है। निगम प्रशासन दावा कर रहा है कि किसी भी प्रकार से कचरा संग्रहण व्यवस्था में समस्या नहीं आने दी जाएगी।

निगम प्रशासन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को ज्यादा मुस्तैदी के साथ काम करने निर्देशित किया है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व के समय साल में सबसे ज्यादा कचरा निकलता है। इसे देखते हुए बाजारों व सघन रिहायशी इलाकों में सुबह के साथ ही शाम को भी कचरा संग्रहण करने वाले वाहन भेजे जा रहे हैं। जिससे कहीं भी कचरे का ढेर न लगे। किसी भी इलाके में कचरा इक_ा न हो इसके लिए मैदानी अमले को निर्देशित किया है।

Home / Jabalpur / त्योहारों के बीच कचरा-कचरा हुआ यह शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो