script#weather पहली बार रात का पारा 13 डिग्री पहुंचा, अगले हफ्ते से पड़ेगी तेज सर्दी | #weather : first time the night temperature reached 13 degrees | Patrika News
जबलपुर

#weather पहली बार रात का पारा 13 डिग्री पहुंचा, अगले हफ्ते से पड़ेगी तेज सर्दी

#weather पहली बार रात का पारा 13 डिग्री पहुंचा, अगले हफ्ते से पड़ेगी तेज सर्दी
 

जबलपुरNov 18, 2023 / 12:34 pm

Lalit kostha

UP weather forecast: पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन का क्षेत्र, बर्फीली हवाओं का मौसम पर असर

weather

जबलपुर . हवा का रुख बदलते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार रात का तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक माह पहले न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक गिरा था। इसके बाद लगातार पश्चिमी विक्षोभों के चलते न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले चौबीस घंटे में जिले का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में अब तेजी से गिरावट के अनुमान है।

 

मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तर भारत क्षेत्र में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवा का रुख पूरी तरह उत्तरी हो गया है। बर्फीली हवा की वजह से दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। अगले हफ्ते एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। उसके बाद हवा का रुख बदलने से तापमान में धीरे-धीरे कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं और बादल छाएंगे। लेकिन इसके जाते ही ठंड का असर तेज होगा और तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव होगा।

 

हवा में नमी बढ़ी

शहर में शुक्रवार को उत्तरी सर्द हवा के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य रहा। यह 28.7 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। यह 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरी हवा के चलते आर्द्रता 85 फीसदी दर्ज हुई।

Hindi News/ Jabalpur / #weather पहली बार रात का पारा 13 डिग्री पहुंचा, अगले हफ्ते से पड़ेगी तेज सर्दी

ट्रेंडिंग वीडियो