scriptWine Bottles शराब की खाली बोतल की कीमत हजारों रुपए, यहां मिल रहे अच्छे दाम | Wine Bottles : empty liquor bottle costs thousands rupees | Patrika News
जबलपुर

Wine Bottles शराब की खाली बोतल की कीमत हजारों रुपए, यहां मिल रहे अच्छे दाम

वेस्ट बॉटल में आर्ट को कर रहे प्रमोट
 

जबलपुरJun 29, 2019 / 11:59 am

Lalit kostha

Wine Bottles

Wine Bottles

जबलपुर। शराब की खाली बोतलें वैसे तो एक दो रुपए से ज्यादा की रद्दी वाला भी नहीं लेता है, लेकिन इनकी कीमत हजारों तक हो सकती है। इस बात का अंदाजा बहुत कम ही लोगों को होगा। दरअसल, युवाओं ने इन बोतलों को एक ऐसा रूप दे दिया है, जो हजारों रुपए में बिकती हैं।

आज हम वेस्ट से बेस्ट नहीं बल्कि उससे आगे की बात करेंगे। अनयूज चीजों को कई रूपों में ढाला जा सकता है लेकिन उसमें कुछ ऐसी कारीगरी की जाए जिससे छत्तीसगढ़ के ट्राइबल आर्ट को बढ़ावा मिले, हरियाली बनाए रखने का मैेसेज और सुकून का अहसास होने लगे तो क्या कहने। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सिटी के इनोटिव मेन आनंद सिंघई ने। आनंद प्रकृति में प्रकृति को संवारने जैसा एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं। सोशल मीडिया में भी उन्हें अच्छा रिस्पांस मिलने लगा है। देश ही नहीं विदेश में भी इनके टैलेंट के कद्रदान हैं। आनंद ने इसे ईटीएसवाय को भेजा है, जो कि एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म है।

वूड लैंप
पुरानी से पुरानी लकडिय़ों को लैंप का शेप दिया गया है। बड़े करीने से इसे नेचर से जोड़ते हुए अट्रेक्टि डिजाइन दी गई है। भीतर लाइट्स हैं। इसमें आप कोई पौधा भी लगा सकते हैं। घर में मनी प्लांट भी लगाए जा सकते हैं।


हैंडीक्रॉफ्ट को बढ़ावा
आनंद ने बताया कि कुदरत ने हमें काफी नवाजा है। इसे संभाले रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हैंडीक्रॉफ्ट के जरिए हम छत्तीसगढ़ को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रजेंट कर सकते हैं। ट्राइबल आर्ट को जितना ज्यादा प्रमोट करेंगे उतना वह ग्रोथ करेगा। इससे ट्राइबल क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

माउंटेन पॉट
वूड से इन्होंने पहाड़ जैसी आकृति बनाई है जो कि 4 से 5 फुट की है। इसमें मनचाहे फ्लावर या पौधे लगाए जा सकते हैं। जिस बारीकी से इसे आकार दिया गया है उससे आप खुद को किसी पहाड़ के करीब ही पाएंगे।

वास्तु का वाइब्रेशन
बॉटल को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिसमें सीपी और शंख का समन्वय है। इससे वास्तु की वाइब्रेशन है। यानी पॉजिटिव एनर्जी का अच्छा स्रोत माना जाएगा। इसे आप फुलदान की तरह यूज किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो