जबलपुर

क्या आपने खाया है वाइन केक? देश ही नहीं विदेश से यहां आते हैं केक के दीवाने

आज हम आपको मध्य प्रदेश के जबलपुर की एक ऐसी बेकरी के बारे में बताएंगे जहां पर लोग क्रिसमस केक बनवाने के लिए लंबी लंबी कतारें लगाकर घंटों खड़े रहते हैं।

जबलपुरDec 23, 2021 / 08:27 pm

Faiz

क्या आपने खाया है वाइन केक? देश ही नहीं विदेश से यहां आते हैं केक के दीवाने

जबलपुर. वैसे तो आज कल हर बैकरी मार्केट में खुद की पहचान बनाने के लिए केक्स की वैरायटी बाजार में बेच रही है। केक के शौकीन आपको हर घर में मिल जएंगे। लेकिन, इसकी सबसे अधिक बिक्री क्रिस्मस सीजन में होती है। इसी के चलते आज हम आपको मध्य प्रदेश के जबलपुर की एक ऐसी बेकरी के बारे में बताएंगे जहां पर लोग क्रिसमस केक बनवाने के लिए लंबी लंबी कतारें लगाकर घंटों खड़े रहते हैं। क्रिसमस के दिनों में खासतौर पर ईसाई समुदाय के लोग यहां से एक खास केक बनवाते हैं। इसे वाइन केक कहा जाता है।

शहर की होरी विक्टर एंड संस की रीटा विक्टर बैकरी में इस वाइन केक को स्पेशली बनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रत्नेश सालोमन का परिवार हो या फिर गोवा के कई फेमस एंग्लो इंडियन कम्युनिटी के लोग, क्रिसमस पर इसी बैकरी से बने केक काटकर अपना त्योहार मनाते हैं। बेकरी के मालिक एनोस विक्टर के अनुसार, उनके यहां बने केक सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि देश-विदेश तक में अपनी खास पहचान रखते हैं।

 

बता दें कि, इस खास केक की इतनी डिमांड है कि, डेढ़-दो माह पहले से ही इसकी बुकिंग शुरु हो जाती है। वहीं, क्रिसमस से एक महीने पहले इसकी तैयारी शुरू करनी होती हैं। बनाए जाने वाले केक को दिन-रात भट्टी में पकाया जाता है। बैकरी के मौजूदा मालिक एनोस विक्टर के पिता होरी विक्टर ने आजादी के पहले गोवा से जबलपुर आकर शहर में इस बैकरी की शुरुआत की थी। तब से लेकर अबतक यहां बनने वाले वाइन केक ने देश-दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई हुई है।

 

यह भी पढ़ें- चलती मालगाड़ी से ऐसी चोरी अबतक नहीं देखी होगी आपने


इस केक का स्वाद सबसे अलग है- ग्राहक

खास बात ये है कि, रीटा विक्टर बैकरी से केक बनवाने के लिए यहां लोगों को अपने घर से ही इसकी कच्ची सामग्री लाकर देनी होती है। बैकरी सिर्फ उनसे केक बनाने का सर्विस चार्ज ही लेती है। शहर की एक नागरिक रोजलिन मैथ्यू ने बताया कि, वैसे तो मैने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई बार क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस दौरान केक एक पारंपरिक डिश है। लेकिन, यहां बनाए जाने वाले केक का टेस्ट और उसकी क्वालिटी देश में कहीं और अबतक नहीं मिली। यही कारण है कि, खासकर क्रिसमस के दिनों में लोग यहां घंटों लाइन में लगकर अपना केक बनवाने आते हैं।


देशभर में फेमस है यहां का वाइन केक

आपको ये भी बता दें कि, क्रिसमस डे पर शहर में बनने वाला वाइन केक मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में अपने स्वाद और क्वालिटी के चलते फेमस है। यही वजह है कि, क्रिसमस डे पर गोवा, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार से लोग वाइन केक लेने जबलपुर आते हैं। जबलपुर की इस बैकरी में तैयार होने वाला वाइन केक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का परिवार आज भी ऑर्डर देकर मंगवाता है।

 

यहां 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा रात का पारा, देखें Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.