scriptजिस्मफरोशी के धंधे में लगाने महिला ने लडक़ी को दिया सहारा, 1000 रुपए लगाई एक रात की कीमत | women fixed young girl one night intimate rate, arrested | Patrika News
जबलपुर

जिस्मफरोशी के धंधे में लगाने महिला ने लडक़ी को दिया सहारा, 1000 रुपए लगाई एक रात की कीमत

गढ़ा थाना क्षेत्र का मामलापुलिस ने किया गिरफ्तार किशोरी को पहले अपने घर में रखाफिर देह व्यापार के लिए प्रताडि़त कर रही थी महिला

जबलपुरJul 11, 2019 / 12:12 pm

Lalit kostha

one night intimate

one night intimate

जबलपुर. गढ़ा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी की मजबूरी का फायदा उठाकर एक महिला उसे जिस्मफरोशी के धंधे में फंसाना चाहती थी। इसके लिए पहले तो मजबूर किशोरी को महिला ने अपने घर में पनाह दी। उसके बाद उसे जिस्मफरोशी करने के लिए रुपयों का लालच दिया। किशोरी ने विरोध किया तो महिला ने उसे घर से निकाल दिया। परेशान होकर किशोरी ने महिला के विरुद्ध शिकायत की।

girl commit suicide : 19 साल की लडक़ी ने लिखा- पापा उस लडक़े से परेशान हो गई हूं…

पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी महिला के विरुद्ध भादंवि की धारा 372, 109 और 11, 12 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी सतना जिला की ग्राम जूना भट्टा मनगवां निवासी 29 वर्षीय गुडिय़ा उर्फ जिया चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर में कौशल्या प्लाजा में किराए के फ्लैट में रहती थी। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता की मृत्यु के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी बुआ ने उसे पढ़ाई के लिए हास्टल में रखा था। छुट्टी में वह बुआ के घर रहने गई थी, जहां पर किसी बात पर बुआ से झगड़ा हो गया।

teen girl story: 17 साल की लडक़ी को भगा ले गया हैदराबाद, लडक़े को मिली ये सजा

करीब 25 दिन पहले उसकी पहचान प्रेमनगर कौशल्या प्लाजा में रहने वाली गुडिय़ा चौधरी से हुई थी। उससे बुआ के विवाद की बात बताई तो उसके घर में रहने कहने लगी। उसकी बातों में आकर वह उसके साथ रहने चली गई। 8 जुलाई को रात 10 बजे आरोपी के घर में एक युवक आया। आरोपी ने उसके साथ घूमने जाने के लिए कहा। मना करने पर कहने लगी कि युवक के साथ रात बिताने पर एक हजार रुपए देगी। इसका विरोध करने पर महिला ने उसे घर से निकाल दिया। पहले भी पैसों का प्रलोभन देकर आरोपी ने किशोरी को अनजान युवक के साथ संबंध बनाने के लिए बाध्य करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो