scriptबस्तर दशहरा: मावली माता को दी गई विदाई, दंतेश्वरी मंदिर से जिया डेरा तक होती रही फूलों की बारिश | Bastar Dussehra: Bastar Dussehra festival end after 75 days | Patrika News
जगदलपुर

बस्तर दशहरा: मावली माता को दी गई विदाई, दंतेश्वरी मंदिर से जिया डेरा तक होती रही फूलों की बारिश

जगदलपुर में 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा शनिवार को माता की डोली विदाई के साथ पूरा हो गया।

जगदलपुरOct 12, 2019 / 08:39 pm

Shiv Singh

बस्तर दशहरा : मावली माता को दी गई विदाई, दंतेश्वरी मंदिर से जिया डेरा तक होती रही फूलों की बारिश

बस्तर दशहरा : मावली माता को दी गई विदाई, दंतेश्वरी मंदिर से जिया डेरा तक होती रही फूलों की बारिश

रायपुर/जगदलपुर. जगदलपुर में 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा शनिवार को माता की डोली विदाई के साथ पूरा हो गया। माता की विदाई के पहलेे दंतेश्वरी मंदिर में पूरे विधि-विधान से हुए पूजा-पाठ में राजपरिवार के कमलचंद भंजदेव और टेंपल कमेटी के सदस्य शामिल हुए।
सुबह सिंह द्वार पर डोली को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। इसके बाद माता की डोली को दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया गया। विदाई में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

पारंपरिक गाजे बाजे और आतिशबाजी के बीच माताजी की डोली दंतेश्वरी मंदिर से जिया डेरा तक पहुंचाई गई। दंतेश्वरी मंदिर से जिया डेरा तक सड़क को पानी से साफ किया गया। इसके बाद भक्त माता की डोली के साथ ही शोभायात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाते रहे।
माता को विदाई देने के साथ उपहार स्वरूप कई सामान भी भेंट किए गए। जिया डेरा से माता की डोली दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुई। 75 दिनों तक अलग-अलग रस्मों और विधानों के बाद अब बस्तर दशहरा समाप्त हो गया है।

Hindi News/ Jagdalpur / बस्तर दशहरा: मावली माता को दी गई विदाई, दंतेश्वरी मंदिर से जिया डेरा तक होती रही फूलों की बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो