scriptकुटरेम के बाद आवापल्ली में भी जवानों ने मार गिराया एक नक्सली, हथियार बरामद | jawans have killed the naxalite in another police naxalite encounter. | Patrika News
जगदलपुर

कुटरेम के बाद आवापल्ली में भी जवानों ने मार गिराया एक नक्सली, हथियार बरामद

दो मुठभेड़ में जवानों ने कुल तीन हथियारबंद नक्सलियों को मार गिराया है।

जगदलपुरSep 14, 2019 / 11:37 am

Badal Dewangan

कुटरेम के बाद आवापल्ली में भी जवानों ने मार गिराया एक नक्सली, हथियार बरामद

कुटरेम के बाद आवापल्ली में भी जवानों ने मार गिराया एक नक्सली, हथियार बरामद

बीाजापुर. दंतेवाड़ा पुलिस के बाद अब बीजापुर के जवानों को सफलता हाथ लगी है। जिसमें जवानों ने एक हथियारबंद नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने आसपास की सर्चिंग शुरू कर दी है। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने कर दी है।

Read More> उपचुनाव को विफल बनाने की चल रही थी प्लानिंग, देर रात हुुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढ़ेर

शव व हथियार बरामद
मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के आवापल्ली थानाक्षेत्र के जंगलो में सर्चिंग के दौरान जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। जिसमें जवानों ने फायरिंग के दौरान एक हथियारबंद नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से नक्सली का शव व 315 बोर की बंदूक बरामद की है। शव को आवापल्ली थाने में लाया गया हैै।

दंतेवाड़ा में दो इनामी नक्सली ढेर
दन्तेवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव 23 को होने है ऐसे में नक्सली चुनाव को विफल करने की बड़ी साजि़श रचने कुटेरम के जंगलों में मौजूदगी बनाये थे। तभी मुखबिर से सूचना मिलते ही दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के निर्देश पर जिला बल व डीआरजी के जवानों की टीम किरंदुल थाना से कुटेरम व चोलनार के बीच के जंगलों की ओर सर्चिंग पर निकली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो