scriptक्या आपने कभी चखा है बस्तर में मिलने वाले कुसुम फल का स्वाद, खाने के साथ शरीर की कई बीमारियों को करता है दूर | Kosum fruit of bastar unique food, Cures many diseases of the body | Patrika News
जगदलपुर

क्या आपने कभी चखा है बस्तर में मिलने वाले कुसुम फल का स्वाद, खाने के साथ शरीर की कई बीमारियों को करता है दूर

Kosum Fruit Bastar: क्या आपने कभी कुसुम फल के बारे में सुना है या कभी कुसुम फल का स्वाद लिया है? यदि आपने यह फल नहीं खाया तो आपको इस फल को जरूर टेस्ट करना चाहिए। भारत के कई इलाकों में इस फल को बहुत चाव से खाया जाता है।

जगदलपुरDec 12, 2022 / 05:50 pm

CG Desk

कुसुम फल

कुसुम फल

Kosum Fruit Bastar: क्या आपने कभी कुसुम फल के बारे में सुना है या कभी कुसुम फल का स्वाद लिया है? यदि आपने यह फल नहीं खाया तो आपको इस फल को जरूर टेस्ट करना चाहिए। भारत के कई इलाकों में इस फल को बहुत चाव से खाया जाता है। शहरों की मंडियों में यह फल बहुत कम ही दिखाई देता है। मगर ग्रामीण इलाकों में इस फल को बड़े चाव से खाया जाता है। हरे रंग का कुसुम फल देखने में बिलकुल बेर की तरह ही दिखाई पड़ता है। इस फल का स्वाद खट्टा और मीठा दोनों होता है।

इसके भीतर की संरचना बिल्कुल लीची के जैसी ही होती है। जैसे लीची में एक कवर ऊपर स्थित होता है उसके बाद भीतर गूदा और इसके अंदर बीज पाया जाता है। ठीक उसी प्रकार कुसुम(Kosum Fruit Bastar)में भी होता है। गावों में इसके बड़े-बड़े पेड़ स्थित होते हैं। कुसुम का फल खाने के कई फायदे होते हैं। इसे खाने से डायबिटीज, बालों का गंजापन, पेट के कीड़े मरना और कान में दर्द जैसी कई परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

 

 कुसुम फल

कुसुम फल खाने के फायदे
कुसुम का फल(Kosum Fruit Bastar)दिखने में भले ही बेर की तरह देखता हो लेकिन स्वाद में यह इसके विपरीत खट्टा होता है। यह लीची की छोटी प्रजाति जैसा प्रतीत होता है।
जिस तरह लीची का लेयर निकलता है वैसे ही इस कुसुम में भी निकलता है। इसे कोसम, कुसुम इत्यादि नामों से जाना जाता है।

 

 कुसुम फल

डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद
कुसुम का फल अधिकतर गावों में बच्चों द्वारा खाते हुए देखा जाता है, मगर क्या आप यह जानते हैं कि यह फल बच्चों को बहुत पसंद होता है। बड़ों के लिए भी यह फल बहुत फायदेमंद होता है। कुसुम के फल में एंटी डायबिटीक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसे खाने से डायटिबिटक मरीजों को बहुत हद तक राहत मिलता है।

बालों का झड़ना होगा बंद
कुसुम के फल(Kosum Fruit Bastar) का बीज बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके फल को खाने के बाद इसके बीज को फेंकने के बजाय मशीन से इसका तेल निकलवाएं। इस तेल को अपने सर पर लगाएं। इस तेल को लगाने से बालों का झड़ना तुरंत ही बंद हो जाता है। अगर आपका सिर गांजा होने लगा है तो भी यह तेल आपके बहुत काम आ सकता है। जिस जगह गंजापन है उस जगह पर रोजाना इस तेल को लगाएं। कुछ महीने इस तेल को लगाने के बाद धीरे-धीरे बाल उगने लगेंगे।

 

 कुसुम फल

कान के दर्द में कारगर
कुसुम का फल तो फायदेमंद होता ही है लेकिन इसका तेल भी काफी फायदेमंद होता है। इस फल के बीज का तेल कान के दर्द में कारगर होता है। उस तेल में पहले लहसुन मिलाकर गर्म कर लें। इसके बाद ठंडा होने पर कान में डालें। ऐसा करने से कान के दर्द में राहत मिलती है।

घाव में राहत देता है कुसुम का फल
कुसुम के फल(Kosum Fruit Bastar) में विटामिन सी पाया जाता है। स्वाद में भी यह फल खट्टा मीठा होता है। इसके बीज के पाउडर अल्सर में घाव में राहत देते हैं। बहुत पुराने से पुराना घाव भी इससे बिलकुल ठीक हो जाता है।

 

कुसुम फल

शरीर को डिटॉक्स करता है कुसुम का फल
कुसुम का फल शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। कुसुम के फल के बीज से साबुन भी बनाया जाता है। इस साबुन से नहाने से शरीर बिलकुल साफ रहता है।

कीडे की समस्या होती है खत्म
कुसुम का फल(Kosum Fruit Bastar) बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। बड़ों के साथ यह फल बच्चों के स्वास्थय के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से बच्चों के पेट में होने वाली कीडे की समस्या भी खत्म हो जाती है।

माहवारी के दर्द में मिलती है राहत
इस फल को खाने से माहवारी में मदद मिलती है। इस फल को खाने से माहवारी के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। जिस तरह से आम के फल खाए जाते हैं ठीक उसी तरह इस फल को भी खाया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो