script2 साल पहले UPSC में मिला था IPS, कड़ी मेहनत से हासिल किया IAS, बस्तर की बेटी नम्रता को मिला होम कैडर | Namrata and Vernit Negi who became IAS from UPSC got home cadre | Patrika News
जगदलपुर

2 साल पहले UPSC में मिला था IPS, कड़ी मेहनत से हासिल किया IAS, बस्तर की बेटी नम्रता को मिला होम कैडर

भारत सरकार ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ को 5 नए IAS दिए। जिनमें बस्तर की नम्रता जैन भी शामिल है। जिन्हें होम कैडर हासिल हुआ है।

जगदलपुरOct 18, 2019 / 05:45 pm

Badal Dewangan

2 साल पहले UPSC में मिला था IPS, कड़ी मेहनत से हासिल किया IAS, बस्तर की बेटी नम्रता को मिला होम कैडर

2 साल पहले UPSC में मिला था IPS, कड़ी मेहनत से हासिल किया IAS, बस्तर की बेटी नम्रता को मिला होम कैडर

जगदलपुर. भारत सरकार के डीओपीटी यानि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने गुरूवार को 2019 बैच के आईएएस के अधिकारियों को कैडर आबंटित किया गया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ को 5 आईएएस मिले हैं। जिसमें बस्तर की नम्रता जैन भा शामिल है। वहीं बिलासपुर की वर्नित नेगी को कर्नाटक कैडर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

जिन महिलाओं को नहीं हुआ चांद और अपने पति का दीदार, उन महिलाओं ने इस तरह खोला अपना व्रत

नम्रता जैन बस्तर के गीदम ब्लॉक की रहने वाली
मिली जानकारी के मुताबिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुसार जीतेंद्र यादव, नम्रता जैन, विश्वदीप, रीना जीमल, नीलम ललीता दित्या की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में दी गई। ज्ञात हो कि, इनमें से नम्रता जैन को होम कैडर मिला है। नम्रता जैन बस्तर के गीदम ब्लॉक की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें

इस खेल में पुलिस अधीक्षक को पटखनी देने वाला कोई और नहीं, जिले के कलक्टर हैं, जानिए फिर क्या हुआ

बिलासपुर निवासी वर्नित नेगी को कर्नाटक कैडर
छत्तीसगढ़ को डीओपीटी से मिले 5 आईएएस में नम्रता को होम कैडर मिला है वहीं बाकी चार आईएएस यूपी, झारखंड, तेलंगाना और हरियाणा के हैं। वहीं बिलासपुर निवासी वर्नित नेगी को कर्नाटक कैडर दिया गया है।

Home / Jagdalpur / 2 साल पहले UPSC में मिला था IPS, कड़ी मेहनत से हासिल किया IAS, बस्तर की बेटी नम्रता को मिला होम कैडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो