30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम भरोसे लाखों पैसे ! एटीएम की सुरक्षा के लिए तैनात नहीं गार्ड, बैंकों की व्यवस्थाएं भी बेकार…

jagdalpur News : जिले में संचालित हो रही बैंकों के एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे है, क्योंकि शहर के अधिकतर एटीएम में सुरक्षा के नाम पर कोई भी गार्ड नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 11 Dec 2023, 2:04 PM IST

atm.jpg

Crime Alert : जिले में संचालित हो रही बैंकों के एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे है, क्योंकि शहर के अधिकतर एटीएम में सुरक्षा के नाम पर कोई भी गार्ड नहीं है। यही नहीं एटीएम में नियमित साफ-सफाई तक नहीं होती है। दुर्गंध के बीच मजबूर होकर एटीएम में प्रवेश करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : VIDEO : भगवान श्रीराम के दर्शन के बाद सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले - भ्रष्ट अफसरों को भेजेंगे जेल, होगी जांच

बैंक के अधिकारी भी कभी एटीएम के मॉनिटरिंग नहीं करते हुए दिखाई नहीं पड़ते हैं। शहर के कुछ बैंकों के एटीएम को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश बैंकों के एटीएम में गार्ड की व्यवस्था नहीं है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैंक प्रबंधन एटीएम की सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर हैं। बीते कुछ समय में पुलिस प्रशासन की ओर से भी एटीएम व बैंक परिसरों का औचक निरीक्षण नहीं किया गया है।

हालांकि पूर्व में कई बार पुलिस प्रशासन ने बैंक प्रबंधन को एटीएम मशीनों में गार्ड तैनात करने और सीसीटीवी को दुरूस्त कराने की हिदायत दे रखी है। इसके बाद भी एटीएम में गार्ड की तैनाती न कर बैंक प्रबंधन एक तरफ से सीधा सुरक्षा को लेकर अनदेखी कर रहे हैं। किसी एटीएम के दरवाजे ढंग से खुलते नहीं हैं, तो कुछ एटीएम में मवेशी घुस जाया करते हैं। बैंकों में जहां व्यवस्थाएं बनाएं रखने जोर दिया जाता है, वहीं एटीएम को लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से अनदेखी की जाती है।

यह भी पढ़ें : VIDEO : भगवान श्रीराम के दर्शन के बाद सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले - भ्रष्ट अफसरों को भेजेंगे जेल, होगी जांच

शराब विक्रेता पकड़ा

जगदलपुर । धरमपुरा क्षेत्र में मोटर साइकिल पर अवैध शराब विक्रय के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने धरमपुरा नम्बर 3, बिजली ऑफिस के सामने एक युवक बलराम सेठिया निवासी देउरगांव को पकड़ा। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास सात नग बियर एवं व्हीस्की बरामद की।