scriptAaj Ka Panchang इन्फ्रास्ट्रक्चर, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, टूरिज्म, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग से संबंधित कार्य सफल होने के योग | 1 december 2020 Ka Panchang Rahukaal 1 december 2020 Shubh Muhurat | Patrika News

Aaj Ka Panchang इन्फ्रास्ट्रक्चर, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, टूरिज्म, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग से संबंधित कार्य सफल होने के योग

locationजयपुरPublished: Dec 01, 2020 08:01:13 am

Submitted by:

deepak deewan

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज शाम 4 बजकर 52 मिनट से बुधवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक राज योग रहेगा। पूरा दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

1 december 2020 Ka Panchang Rahukaal 1 december 2020 Shubh Muhurat

1 december 2020 Ka Panchang Rahukaal 1 december 2020 Shubh Muhurat

जयपुर. आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज शाम 4 बजकर 52 मिनट से बुधवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक राज योग रहेगा। पूरा दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
आज भूमि-भवन, सड़क, पुल-निर्माण, यंत्र व उपकरण निर्माण, कपड़ा उद्योग, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, पशु, पर्यटन, खोज कार्य, भौतिकी, खगोल या ज्योतिष शास्त्र, क्लर्क, प्रवचनकर्ता, शल्य चिकित्सक, सेना या पुलिस विभाग की सर्विस, ड्राइवर, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग सरीखे कार्य सफल हो सकते हैं।
आज का पंचांग 1 दिसंबर 2020
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 10 शक संवत 1942
मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा मंगलवार विक्रम संवत 2077।
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 17, रबि उल्सानी 15, हिजरी 1442।
सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतः।
चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 37 मिनट तक वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
प्रतिपदा तिथि सायं 04 बजकर 52 मिनट तक उपरांत द्वितीय तिथि का आरंभ,
रोहिणी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
सिद्ध योग पूर्वाह्न 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ,
कौलव करण सायं 04 बजकर 52 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
दिशाशूल: उत्तर।

आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल मध्‍यरात्रि 01 बजकर 04 मिनट से 02 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
आज के शुभ योग
द्विपुष्कर योग दोपहर 04 बजकर 51 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक।
राज योग शाम 4 बजकर 52 मिनट से बुधवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो