script14th September Hindi Diwas : जानें हिंदी दिवस पर क्या बोले मोदी-मिश्र-गहलोत-राजे | 14th September Hindi Diwas, PM Modi Kalraj Mishra Ashok Gehlot message | Patrika News

14th September Hindi Diwas : जानें हिंदी दिवस पर क्या बोले मोदी-मिश्र-गहलोत-राजे

locationजयपुरPublished: Sep 14, 2020 09:53:53 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

14th September Hindi Diwas: हिंदी दिवस आज, 14 सितंबर 1949 को हुई थी राजभाषा घोषित, हर साल मनाया जाने लगा ये ख़ास दिवस, प्रधानमंत्री सहित कई राजनेताओं ने दी शुभकामना
 
 
 
 

14th September Hindi Diwas, PM Modi Kalraj Mishra Ashok Gehlot message
जयपुर।

हिंदुस्तान आज हिंदी दिवस मना रहा है। आजादी मिलने के दो साल बाद आज ही के दिन 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत होकर हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इसके बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस ( 14th September Hindi Diwas ) के रूप में मनाया जाने लगा। आज के विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई राजनेताओं ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सन्देश में हिन्दी दिवस के अवसर को सभी को शुभकामनाएं देते हुए हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों का अभिनन्दन किया है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1305340896636936193?ref_src=twsrc%5Etfw
हिंदी का मान बढ़ायें, सम्मान बढ़ायें: मिश्र
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि हिन्दी लोकप्रिय भाषा है। हिंदी के विकास का वाहक बनने का दायित्व हमारी जिम्मेदारी है। देश के विकास के लिए स्वभाषा का होना आवश्यक है। सभी मिलकर हिन्दी का मान बढ़ायें, सम्मान बढायें। राज्यपाल ने कहा है कि वर्तमान प्रयासों में तेजी लाते हुए नवीन प्रयोगों का सहारा लेकर जीवन के प्रत्येक कर्म में हिंदी की प्रतिष्ठा हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
https://twitter.com/KalrajMishra/status/1305328610199269376?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कहा कि भाषा व्यक्ति को जोडती है। भाषा के माध्यम से ही व्यक्ति का परिवार, समाज, गांव, नगर, महानगर, राज्य और देश से जुडाव होता है। हिन्दी हमारे देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी मात्र भाषा ही नहीं है अपितु भारतीय संस्कृति, सभ्यता की सबल संवाहिका भी है। हिन्दी हमारे गौरव का आधार है।
संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है हिंदी: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदी_दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। हिंदी हमारे राष्ट्र की एकता और अखण्डता की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आमजन से हिंदी भाषा को अपने दैनिक व्यवहार में अधिक से अधिक उपयोग करके इसके गौरव को बढ़ाने में योगदान देने की अपील की।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
हिंदी ने एकता के सूत्र में बांधा: राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि मातृभाषा हिन्दी ने सदियों से भारत के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत के नवनिर्माण तक देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है।
https://twitter.com/hashtag/HindiDiwas?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो