scriptAaj Ka Rashifal : व्यापा रियों की तिजोरी भरेगा भरणी नक्षत्र, इन राशिवालों के सुधरेंगे रिश्ते | 15 July 2020 Ka Rashifal Todays Horoscope | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Rashifal : व्यापा रियों की तिजोरी भरेगा भरणी नक्षत्र, इन राशिवालों के सुधरेंगे रिश्ते

आज रात 10 बजकर 20 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी, उसके बाद एकादशी प्रारम्भ हो जाएगी। आज भरणी नक्षत्र रहेगा। इसलिए आज लक्ष्मीजी की उपासना करना फलदायी रहेगा।

जयपुरJul 15, 2020 / 06:16 am

deepak deewan

15 July 2020 Ka Rashifal Todays Horoscope

15 July 2020 Ka Rashifal Todays Horoscope

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल 15 जुलाई 2020 Horoscope

जयपुर. 15 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज रात 10 बजकर 20 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी, उसके बाद एकादशी प्रारम्भ हो जाएगी। आज भरणी नक्षत्र रहेगा। इसलिए आज लक्ष्मीजी की उपासना करना फलदायी रहेगा।
मेष
आज धन, मान—सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में मतभेद की स्थिति हो सकती हैं। आज प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्कता है। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है।

वृष
आज आय की स्थिति में सुधार होगा।, कारोबार में भाग्य साथ देगा। नौकरी में आपको मानसिक तनाव झेलना पडेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा जबकि प्रेम संबंध प्रगाढ हो सकते हैं।
मिथुन
आज आपको धन लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी जबकि कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा. प्रेमी—प्रेमिका के साथ यात्राओं के योग बनेगें। वैवाहिक जीवन आज गड़बड़ हो सकता है।

कर्क
कारोबार में आज के दिन लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में कुछ बाधायें उत्पन्न हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में सीमाएं न लांघे तो अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा।
सिंह
आज के दिन आय में वृद्धि होगी। कारोबार में कुछ समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
कन्या
आज व्यापार में प्रगति होगी। नौकरी पेशा वालों को पदोन्नति के योग हैं। प्रेमी—प्रेमिका के कारण कष्ट उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला
आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य कर सकते है। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। भाग्य आय में बढोत्तरी करेगा।
वृश्चिक
आज आपकी हर इच्छा पूरी होगी. हालांकि नौकरी में स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। प्रेम संबंधों में उत्साह में आकर कोई भी कार्य न करें वरना मुसीबत में पड़ सकते है। जीवनसाथी की वाणी में सौम्यता रहेगी।
धनु
कारोबार में आज आपको काफी लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में कुछ नए ऑप्शन भी मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में भावुकता पर काबू रखें और प्रेम संबंधों में शांति से पेश आएं तो रिश्ते बेहतर होंगे।
मकर
आज के दिन में कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में पदोन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा जबकि प्रेम संबंधों में मतभेद होने की आशंका है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। कारोबार और नौकरी में किसी विवाद में ना पड़े। जीवनसाथी से रिश्ता बेहतर रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका के व्यवहार से सुख में वृद्धि होंगी।
मीन
आज कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे, परन्तु खर्च भी बढ़ेगें। नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा।
प्रेम संबंधा में टकराव हो सकता है। जीवन साथी से सम्बन्धों में मजबूती आयेगी।

Today Horoscope 15 July 2020

Home / Jaipur / Aaj Ka Rashifal : व्यापा रियों की तिजोरी भरेगा भरणी नक्षत्र, इन राशिवालों के सुधरेंगे रिश्ते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो