scriptपटवारी भर्ती में 232 पद बढ़ाए | 232 posts increased in Patwari recruitment | Patrika News
जयपुर

पटवारी भर्ती में 232 पद बढ़ाए

Rajasthan Staff Selection Board ने पटवारी भर्ती में 232 पदों की बढ़ोतरी की है। अब इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़कर 5610 हो गई है।

जयपुरJan 19, 2022 / 11:08 pm

Rakhi Hajela

 पटवारी भर्ती में 232 पद बढ़ाए

पटवारी भर्ती में 232 पद बढ़ाए

पटवारी भर्ती में 232 पदों की बढ़ोतरी
अब भर्ती में पदों की संख्या हुई 5610
जयपुर।
Rajasthan Staff Selection Board ने पटवारी भर्ती में 232 पदों की बढ़ोतरी की है। अब इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़कर 5610 हो गई है। इससे पहले इस भर्ती में पदों की संख्या 5378 थी। पटवारी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद अब तक दो बार इसमें पदों की संख्या बढ़ाई जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होते समय इसमें 4421 पद थे। इसके बाद इसमें 957 पदों की बढ़ोतरी कर पदों की संख्या 5378 कर दी गई। इसमें दूसरी बार पदों की संख्या बढ़ाई गई है। उधर, रीट, स्कूल व्याख्याता, स्टेनोग्राफर सहित कई भर्तियों के अभ्यर्थियों ने भी पटवारी भर्ती की तर्ज पर पदों की बढ़ोतरी की मांग उठाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब पटवारी भर्ती के पदों में बढ़ोतरी हो सकती है तो अन्य भर्तियों में क्यों नहीं।
………………..

छठा डिजिटल राजस्थान कॉन्क्लेव का वर्चुअल संस्करण आज
‘स्ट्रेन्थनिंग सेल्फ रिलायंट इंडिया थ्रू डिजिटिलाइजेशन’ पर होगा आयोजन
जयपुर। छठे डिजिटल राजस्थान कॉन्क्लेव का वर्चुअल संस्करण गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। ‘स्ट्रेन्थनिंग सेल्फ रिलायंट इंडिया थ्रू डिजिटिलाइजेशन’ विषय पर आयोजित इस संस्करण का आयोजन फिक्की राजस्थान स्टेट काउंसिल की ओर से किया जा रहा है। फिक्की राजस्थान स्टेट काउंसिल के हेड अतुल शर्मा ने कहा कि भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, द इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 5जी टेक्नोलॉजी, ऑग्मेंटेड रियेलिटी एंड वर्चुअल रियेलिटी, क्लाउड, रोबोटिक्स, डिजिटल पेमेंट्स आदि सहित नवीनतम तकनीकी नवाचारों के अनुप्रयोग में पर्याप्त सफलता हासिल की है। दुनिया किफायती और स्थिर प्रौद्योगिकी.सशक्त समाधान प्राप्त करने के लिए भारत पर उम्मीद और विश्वास लगाए बैठी है। देश का डिजिटल स्कोप व क्षमता अपार और अद्वितीय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो