
जयपुर. कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी में 25 लाख रुपए जीतने के झांसे में आकर के कोटखावदा निवासी एक व्यक्ति ढाई लाख रुपए गंवा बैठा। पीडि़त राजेन्द्र जगरवाल ने ठगी के संबंध में पुलिस आयुक्तालय के विशेष अपराध एवं सायबर थाने में सोमवार को मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि गत 25 दिसंबर को उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपके कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी निकली है। आरोपियों ने उसे 25 लाख 55 हजार रुपए जैसी बड़ी रकम जीतने का झांसा दिया और इसे प्राप्त करने से पहले सिक्योरिटी राशि जमा करवाने के लिए कहा। झांसे में आकर के पीडि़त ने आरोपी के द्वारा बताए गए बैंक खाते में 12 हजार रुपए जमा करवाए। बाद में आरोपी बार-बार विभिन्न पेटे रुपए जमा करवाते रहे। पीडि़त के अनुसार उसने करीब 2.52 लाख रुपए जमा करवाए थे। पीडि़त को संदेह हुआ तो उसने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। आरोपियों ने ठगी की रकम को रंजन कुमार, चिंटू कुमार, रविकांत कुमार, सुनील कुमार, शंकर कुमार, हितेश कुमार और भाग्यश्वर यादव के नाम के बैंक खातों में जमा करवाई हैं। मामले में पुलिस उक्त बैंक खातों की डिटेल खंगालकर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
वहीं शिवदासपुरा थाने में गोनेर निवासी सुनील कुमार के साथ भी ठगी हुई है। पीडि़त का कहना है कि सोमवार को किसी राजेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति का फोन आया और उसने फाइनेंस के नाम पर 10 हजार रुपए गूगल पे करवा लिए।
Published on:
07 Jan 2020 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
