
29 September 2020 Ka Panchang , Panchang 29 September 2020
जयपुर. आज अधिक माह आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज मंगलवार का दिन है, भौम प्रदोष व्रत है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज रात 7 बजकर 24 मिनट तक शूल योग रहेगा। आज चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे।
आज दिनभर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। औषधि लेने, अस्पताल या डाक्टर्स से परामर्श लेने जैसे कामों के लिए यह सबसे अच्छा माना जाता है. आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शनि मार्गी हो रहे हैं। आज हनुमानजी की पूजा करें और शाम को शिवपूजा के साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी करें। जरूरतमंदों को दान अवश्य दें।
आज का पंचांग
आश्विन शुक्ला त्रयोदशी मंगलवार विक्रम संम्वत 2077 ।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 14 सफर 11 हिजरी 1442
सूर्यदशिणायण, दक्षिणगोल , शरद ऋतुः।
त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 34 मिनट तक उपरान्त चतुर्दशी का आरंभ
शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 48 मिनट तक उपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
शूल योग सांय 07 बजकर 24 मिनट तक उपरान्त गण्ड योग का आरंभ
कौलव करण प्रातः 09 बजकर 47 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ।
चन्द्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35।
अमृत काल शाम को 4 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त 30 को सुबह 4 बजकर 37 मिनट 5 बजकर 25 मिनट तक।
रवि योग रात को 12 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 तक।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 तक। पंचक पूरा दिन रहेगा।
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।
दिशाशूल: उत्तर।
Published on:
29 Sep 2020, 7:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.