scriptAaj Ka Panchang : इस मुहुर्त में करें विवादों को निपटाने की कोशिश, सफल होंगे प्रयास | 5 August 2020 Ka Choghadiya , 5 August 2020 Ka Panchang | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Panchang : इस मुहुर्त में करें विवादों को निपटाने की कोशिश, सफल होंगे प्रयास

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज रात 10 बजकर 51 मिनट द्वितीया तिथि रहेगी। साथ ही सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आज संभव हो तो हरे वस्त्र धारण करें, भगवान गणेश की पूजा करें।

जयपुरAug 05, 2020 / 07:59 am

deepak deewan

5 August 2020 Ka Choghadiya , 5 August 2020 Ka Panchang

5 August 2020 Ka Choghadiya , 5 August 2020 Ka Panchang

जयपुर. आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज रात 10 बजकर 51 मिनट द्वितीया तिथि रहेगी। साथ ही सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आज संभव हो तो हरे वस्त्र धारण करें, भगवान गणेश की पूजा करें। आज के दिन सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना करना भी शुभ होगा। आज दोपहर 12.08 बजे से 1.45 बजे के बीच विवादों को निपटाने की कोशिश करें, मां दुर्गा के आशीर्वाद से प्रयास सफल होंगे.
आज का चौघडिया और पंचांग
भाद्रपद कृष्ण द्वितीया बुधवार विक्रम संवत् 2077।
सौर श्रावण मास प्रविष्टे 21 जिल्हिजा 14 हिजरी 1441।
सूर्य— दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।
द्वितीया तिथि रात्रि 10 बजकर 51 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ
धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 30 मिनट तक उपरान्त शतमिषा नक्षत्र का आरंभ।
शोभन योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 07 मिनट तक
तैतिल करण पूर्वाह्न 10 बजकर 23 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्तः

आज कोई अभिजित मुहूर्त नहीं है
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक।
अमृत काल अगली सुबह 03 बजकर 34 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्तः
सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा।
सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
दिशा शूल— उत्तर

दिन का चौघडिया— समय— करने योग्य कार्य
लाभ— 05:41 – 07:18— कोचिंग, टूयशन, नया व्यवसाय
अमृत— 07:18 – 08:55— सभी कार्य, डेयरी
काल — 08:55 – 10:31— खेती और मशीन संबंधी
शुभ— 10:31 – 12:08— धार्मिक, कोचिंग, टूयशन
रोग — 12:08 – 13:45— प्रतियोगिता, कोर्ट—कचहरी से संबंधित
उद्वेग— 13:45 – 15:22— सरकारी कार्य
चर— 15:22 – 16:58— यात्रा, कला संबंधी गतिविधियाँ
लाभ— 16:58 – 18:35— कोचिंग, टूयशन, व्यवसाय
रात का चौघडिया समय— करने योग्य कार्य
उद्वेग — 18:35 – 19:58 — सरकारी कार्य
शुभ— 19:58 – 21:22— धार्मिक, कोचिंग, टूयशन गतिविधियाँ
अमृत— 21:22 – 22:45— सभी कार्य, डेयरी
चर— 22:45 – 24:08— यात्रा, कला संबंधी गतिविधियाँ
रोग— 24:08 – 25:32— प्रतियोगिता, कोर्ट—कचहरी से संबंधित काम
काल— 25:32 – 26:55— खेती और मशीन संबंधी
लाभ— 26:55 – 28:18— कोचिंग, टूयशन, नया व्यवसाय
उद्वेग— 28:18 – 29:42— सरकारी कार्य

Home / Jaipur / Aaj Ka Panchang : इस मुहुर्त में करें विवादों को निपटाने की कोशिश, सफल होंगे प्रयास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो