Numerology Today 21 February 2021 मूलांक 1,2,3,9 वालों का भाग्य बेहद प्रबल, पूरी होगी हर मुराद
21 February 2021 Ka Ank Jyotish 21 February 2021 Ka Ank Rashifal 21 February 2021 Numerology Today Numerology 21 February 2021 Aaj Ka Ank fal 21 February 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 21 February 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 22 February 2021

जयपुर. आज 21 फरवरी 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 21 है। संयुक्त अंक 21 में अंक 02 चन्द्रमा व अंक 01 सूर्य से सम्बद्ध है जोकि वैभव का कारक है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 03 के जैसा परिणाम देगा जिसके स्वामी गुरु हैं। आज का भाग्यांक 01 है जिनके स्वामी सूर्य हैं। आज अंक 1,2,3 तथा 9 वालों का भाग्य बेहद प्रबल है।
मूलांक 1
आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आज आपकी सभी वित्तीय चिंताएं दूर होंगी। बिजनेस में परिश्रम के बाद ही लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के कार्य में आज विलंब हो सकता है। लव और लाइफ पार्टनर आज आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकते हैं। शुभ अंक 03 शुभ रंग मेरून
मूलांक 2
आज कार्यों का उचित प्रतिफल मिलेगा। बिजनेस में आपका दिन बहुत अच्छा होगा। नौकरी में आज परिश्रम करने का दिन है। लवमेट के साथ मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी से अपेक्षित आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। शुभ अंक 08 शुभ रंग ग्रे
मूलांक 3
बिजनेस में कोई नए काम की ओर रुझान बढ़ेगा। नौकरी में किसी विवाद से बच कर रहें। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का आज पूरा ख्याल रखें। उनके सभी काम पूर्ण करने की कोशिश करे। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। शुभ अंक 09 शुभ रंग पर्ल व्हाइट
मूलांक 4
आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ है। बिजनेस में लाभ होगा. नौकरी में अर्से से रुका कोई कार्य आज पूर्ण होगा। लवमेट की सफलता से मन हर्षित रहेगा। जीवनसाथी के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।स्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न कर रही हैं. कोई राजनैतिक उपलब्धि हासिल हो सकती है। शुभ अंक 07 शुभ रंग नेवी ब्लू
मूलांक 5
आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में व्यस्तता ज्यादा रहेगी, खासा लाभ भी होगा। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति के योग हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ अंक 06 शुभ रंग कत्थई
मूलांक 6
आज आप खासा धन प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। ऑफिस के कार्यों में अति व्यस्तता रहेगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ हंसी-मजाक से भरी खुशनुमा बातचीत हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशी से भरा रहेगा। शुभ अंक 04 शुभ रंग हरा
मूलांक 7
बिजनेस में आज आय उत्तम बनी रहेगी। अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी में सहकर्मी आपके सहयोग से प्रसन्न रहेंगे। लवमेट के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ संबंधों का आर्थिक लाभ मिल सकता है। शुभ अंक 02 शुभ रंग लाल
मूलांक 8
आज रोजाना के कामकाज में आपकी पकड़ मजबूत होगी। व्यवसायिक कार्यों में अति व्यस्त रहेंगे। नौकरी में काम में बढ़ोत्तरी से सतर्क रहें, हालांकि लाभ मिलेगा। पार्टनर से सुखद सूचना मिल सकती है। लवमेट या जीवनसाथी से आज कोई उपहार मिलेगा। शुभ अंक 04 शुभ रंग आसमानी
मूलांक 9
आज आप वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे। कामकाज में लाभ होगा, समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। नौकरी में आपके कई दुख समाप्त होंगे। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर के लिहाज से दिन अच्छा है। शुभ अंक 03 शुभ रंग केसरिया
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज