scriptNumerology Today 3 March 2021 मूलांक 01, 02, 03 के लिए सुख—समृद्धि का दिन | Aaj Ka Ank Jyotish 3 March 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 3 March 2021 | Patrika News
जयपुर

Numerology Today 3 March 2021 मूलांक 01, 02, 03 के लिए सुख—समृद्धि का दिन

3 March 2021 Ka Ank Jyotish 3 March 2021 Ka Ank Rashifal 3 March 2021 Numerology Today Numerology 3 March 2021 Aaj Ka Ank fal 3 March 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 3 March 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 3 March 2021 Numerology Today 4 March 2021

जयपुरMar 03, 2021 / 07:49 am

deepak deewan

Aaj Ka Ank Jyotish 3 March 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 3 March 2021

Aaj Ka Ank Jyotish 3 March 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 3 March 2021

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
बुधवार को 03 मार्च 2021 है यानि आज का अंक 03 है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि इस अंक का स्वामी गुरु हैं। आज का भाग्यांक 02 हैं जिनके स्वामी चन्द्रमा हैं। आज मूलांक 01, 02, 03 के लिए सुख—समृद्धि का दिन है।
मूलांक 1
आज धनलाभ होगा। व्यापार—व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। नौकरी करने वालों के प्रमोशन के योग हैं। लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर सहयोगी रहेगा जिससे दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
आज का शुभ अंक 9
शुभ रंग बैंगनी
मूलांक 2
आज बिजनेस में खासा फायदा होने के योग बन रहे हैं। नया बिजनेस भी शुरु कर सकते हैं. नौकरी करनेवालों का दिन पहले से अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
आज का शुभ अंक 1
शुभ रंग सिल्वर
मूलांक 3
धन लाभ का योग बन रहा है। बिजनेस को लेकर मन में आज नए विचार आ सकते है। नौकरी में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आफिस में आज आपके काम की प्रशंसा हो सकती है।आज लवमेट से मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
आज का शुभ अंक 7
शुभ रंग ग्रे
मूलांक 4
आज बिजनेस में थोड़ी-सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है पर अंतत: लाभ होगा। नौकरी में आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। लवमेट के साथ पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी से आपको आर्थिक फायदा होगा। वैवाहिक सुख के लिए दिन अच्छा रहेगा।
आज का शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला
मूलांक 5
कारोबार में आज खासा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नये अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। आज लवमेट के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आज आनंद की प्राप्ति होगी.
आज का शुभ अंक 6
शुभ रंग सुनहरा
मूलांक 6
आज धन की खासी आवक होने वाली है। बिजनेस और नौकरी में आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। लवलाइफ में खुशी पाने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा.
आज का शुभ अंक 5
शुभ रंग पीला
मूूलांक 7
आज आर्थिक पक्ष बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस या जाब में उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज यात्रा के योग भी हैं जिसकी वजह से थकान महसूस करेगें। घर में खुशियों का आगमन होगा। लवमेट और लाइफ पार्टनर सम्बन्धी परेशानियों आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी।
आज का शुभ अंक 4
शुभ रंग केसरिया
मूलांक 8
आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी में विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। लवमेट और लाइफ पार्टनर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे।
आज का शुभ अंक 3
शुभ रंग आरेंज
मूलांक 9
नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। नौकरी में आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से किसी से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा शुभ होगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
आज का शुभ अंक 1
शुभ रंग लाल

Home / Jaipur / Numerology Today 3 March 2021 मूलांक 01, 02, 03 के लिए सुख—समृद्धि का दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो