scriptFinancial Horoscope Today 23 January 2021 मानसिक तनाव के साथ महाधनी भी बना सकता है यह योग | Aaj Ka Arthik Rashifal 23 January 2021 Money Horoscope 23 Jan 2021 | Patrika News
जयपुर

Financial Horoscope Today 23 January 2021 मानसिक तनाव के साथ महाधनी भी बना सकता है यह योग

23 January 2021 Arthik Rashifal 23 January 2021 Money Financial Horoscope Today 23 January 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 23 January 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Daily Money Horoscope

जयपुरJan 23, 2021 / 08:31 am

deepak deewan

Aaj Ka Arthik Rashifal 23 January 2021 Money Horoscope 23 Jan 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 23 January 2021 Money Horoscope 23 Jan 2021

जयपुर. 23 जनवरी 2021 यानि शनिवार के दिन चंद्रमा की राहु के साथ युति बन रही हैै। यह संबंध वित्तीय मामलों के लिए आमतौर पर अच्छा नहीं माना जाता लेकिन किसी न किसी को प्रचुर धनलाभ भी कराता है। ऐसे में आज का दिन अहम बन गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि नवग्रहों में चंद्रमा को धन-संपदा का कारक कहा गया है जोकि अपनी उच्च राशि में गोचर कर रहे हैं। जो लोग चंद्रमा या राहु की महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतर दशा आदि से गुजर रहे हैं उनके लिए बहुत लाभदायक दिन हो सकता है पर यह संबंध मानसिक तनाव भी दे सकता है।
मेष राशि
आज रूका हुआ धन प्राप्त करने के प्रयास रंग लाएंगे। दूध या इससे संबंधित व्यवसाय में धन का निवेश कर सकते हैं, भविष्य के लिए बहुत लाभदायक होगा।

वृषभ राशि
बिजनेस में धन कमाने के लिए आज कठोर परिश्रम करना होगा। खेती-बाडी से जुड़े व्यवसाय में लाभ कमा सकते हैं। निवेश करने में पूरी तरह सावधान रहें।
मिथुन राशि
खाद्य पदार्थांे से जुड़े व्यवसाय में आज लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आज किया गया निवेश भी भविष्य के लिए बेहद लाभदायक होगा। प्रापर्टी या कर्ज के लेनदेन से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्ज लेने में आज पूरी सावधानी बरतनी होगा। नकदी को रोके रखना बेहतर होगा। आज आय के स्रोत बढ़ाने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। धातुओं मे निवेश लाभप्रद रहेगा.

सिंह राशि
शेयर मार्केट में निवेश के लिए अच्छा दिन है. पुश्तैनी बिजनेस में लाभ होगा। आज नकदी की व्यवस्था आसानी से हो सकती है पर वादविवाद के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
शेयर मार्केट में निवेश में सावधानी बरतनी होगी। आज खासा धन या बाजार से कोई दीर्घकालिक उपलब्धि हासिल हो सकती है। फल या इससे संबंधित अन्य उत्पादों के व्यवसाय में लाभ प्राप्त होने के योग हैं.
तुला राशि
दालों में बाजार की वर्तमान स्थिति से लाभ होने के योग बने हैं। आज बोली लगाने में संयत रहने की कोशिश करें। धन के उचित इस्तेमाल के बारे में सोचना होगा।

वृश्चिक राशि
आज बिजनेस में उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी, जल्दबाजी में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। संयम रखा तो अंततः लाभ होगा। रियल स्टेट कारोबारियों को लाभ होना तय लग रहा है।
धनु राशि
तैल या इससे संबंधित खरीदी करने में लाभ का मौका बन रहा है। आज निवेश करने के लिए कर्ज आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। प्रापटी से धन बनाने में सफलता का योग है।
मकर राशि
पुश्तैनी व्यवसाय में आज खासा धन लाभ हो सकता है। पानी से संबंधित व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। निवेश में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि
आज पूरा फोकस अपनी इनकम में वृद्धि करने पर रखना लाभदायक रहेगा। आज शेयर की खरीदी भविष्य के लिए लाभ दायक हो सकती है पर बाजार के उचित विश्लेषण के बाद ही निवेश करें।
मीन राशि
खेती से संबंधित उत्पाद आज लाभ देकर ही जाएंगे. आज जमीन संबंधी मामलों में खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इनमें निवेश भी कर सकते हैं।

Home / Jaipur / Financial Horoscope Today 23 January 2021 मानसिक तनाव के साथ महाधनी भी बना सकता है यह योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो