scriptLove Horoscope Today 10 April 2021 प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का स्वर्णिम मौका | Aaj Ka Love Rashifal 10 April 2021 Love Horoscope 10 April 2021 | Patrika News
जयपुर

Love Horoscope Today 10 April 2021 प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का स्वर्णिम मौका

मेष लव राशिफल Aries Love Horoscope वृषभ लव राशिफल Taurus Love Horoscope मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope सिंह लव राशिफल Leo Love Horoscope कन्या लव राशिफल Virgo Love Horoscope तुला लव राशिफल Libra Love Horoscope वृश्चिक लव राशिफल Scorpio Love Horoscope धनु लव राशिफल Sagittarius Love Horoscope मकर लव राशिफल Capricorn Love Horoscope कुंभ लव राशिफल Aquarius Love Horoscope मीन लव राशिफल Pisces Love Horoscope

जयपुरApr 10, 2021 / 08:32 am

deepak deewan

Aaj Ka Love Rashifal 10 April 2021 Love Horoscope 10 April 2021

Aaj Ka Love Rashifal 10 April 2021 Love Horoscope 10 April 2021

जयपुर. 10 अप्रैल 2021 को मासिक शिवरात्रि व्रत है यानि शिव और शक्ति के मिलन का दिन। प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि आज शिवजी और माता पार्वती की विधिविधान से पूजा करें। श्रीकृष्ण, शनिदेव, कालीजी या हनुमानजी की भी पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें। इससे लाभ जरूर मिलेगा।
मेष राशि
आज लवमेट से मुलाकात के अवसर प्राप्त होंगे। उनके साथ कहीं घूमने जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृष राशि
नए प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज लवमेट का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस का खासा मौका मिलेगा.
मिथुन राशि
प्रेम संबंधों में घर के बड़ों की राय मानना आपके हित में होगा। लवमेट के लिये कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। ऑफिस में कोई विपरीत लिंगी आपसे खासे प्रभावित होंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
प्रेम संंबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज लवमेट के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। कोई छोटी यात्रा भी कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ किसी प्रोग्राम में इन्वायट किया जा सकता है।
सिंह राशि
आज लवमेट को तोहफा देने के योग हैं। हालांकि आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा जिससे आज लवमेट आपसे नाराज हो सकता है। लाइफ पार्टनर के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं।

कन्या राशि
आज प्रेम संबंधों में कोई अड़चन डाल सकता है। हालांकि लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। लवलाइफ में आई परेशानी को दूर करने की कोशिश करेंगे। लाइफ पार्टनर को लेकर चिंतित हो सकते है।
तुला राशि
आज आपको लाइफ पार्टनर या लवमेट से धन प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में विपरीत लिंगी सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लवमेट के साथ भी रिश्ते बेहतर रहेंगे।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों के लिए आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। लवमेट और लाइफ पार्टनर से ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। लवमेट के साथ कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।
धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आज किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। लवमेट से आपकी मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर से रिश्तों के बीच आपसी समझ बढ़ाने के लिये दिन अच्छा है।
मकर राशि
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आपको सुख देगा। लाइफ पार्टनर से संबंधित पर्सनल बात शेयर करने से हर हाल में बचना चाहिए। आज लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
आज दिन आपके फेवर में रहेगा। प्रेम संबंधों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से हर प्रकार की मदद मिल सकती है। लवमेट से किसी काम के लिये उपयोगी सलाह मिल सकती है।
मीन राशि
आज आपको किसी से प्यार की प्राप्ति हो सकती है। उनकी याद में डूबे रह सकते हैं। पुश्तैनी बिजनेस की कुछ जिम्मेदारियां जीवनसाथी को सौंप सकते हैं। लवमेट से संबंध बेहतर होगा।

Home / Jaipur / Love Horoscope Today 10 April 2021 प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का स्वर्णिम मौका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो