scriptHoroscope Today 14 March 2021 इन 9 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे सूर्यदेव | Aaj Ka Rashifal 14 March 2021 Today Horoscope 14 March 2021 | Patrika News
जयपुर

Horoscope Today 14 March 2021 इन 9 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे सूर्यदेव

14 March 2021 Rashifal Todays Horoscope 14 March 2021 Daily Rashifal 14 March 2021 Daily Horoscope 14 March 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 14 March 2021 rashifal aaj ka rashifal 14 March 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 14 March 2021 Horoscope 15 March 2021 14 march 2021 rashifal love 14 march 2021 panchang

जयपुरMar 14, 2021 / 06:39 am

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 14 March 2021 Today Horoscope 14 March 2021

Aaj Ka Rashifal 14 March 2021 Today Horoscope 14 March 2021

जयपुर. 14 मार्च 2021, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि रविवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि नामक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। इनके अलावा सुबह 7 बजकर 40 मिनट से शुक्ल योग रहेगा और शाम 5 बजकर 7 मिनट से लेकर देर रात तक राज योग रहेगा। इन शुभ योगों के प्रभाव से 12 में से 9 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. रविवार को सूर्य संक्रांति है, सूर्यदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे।
मेष: पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी. माता से रिश्तों में सुधार आएगा. मित्रों और भाइयों की मदद से सुख-संपत्ति का विस्तार होगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
वित्त— किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। लेकिन पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें।
करियर— किसी बड़े अधिकारी की मदद प्राप्त होगी. सरकारी कार्य पूरे होते नजर आएंगे।
दांपत्य व प्रेम— पार्टनर के साथ सायंकाल के समय किसी कला संगति का आनंद मिलेगा। लव लाइफ में अपने व्यवहार पर संयम रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ जाएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
हेल्थ— स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है पर पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों को सतर्कता रखनी होगी।
लकी नंबर— 4
लकी कलर— पर्पल
वृषभ: आज का दिन अच्छा रहेगा. सायंकाल के समय परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा।
वित्त— मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग और लाभ मिलेगा।
करियर— नौकरी करने वाले जातकों की उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है. तकनीक के उपयोग से व्यवसाय के विस्तार की योजना बनाएंगे। आमदनी संतोषजनक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखकर अपने कार्य पर ही फोकस करें।
दांपत्य व प्रेम— किसी विपरीत लिंगी मित्र की बातों की वजह से मन खराब हो सकता है. लव या लाइफ पार्टनर के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है.
हेल्थ— स्वास्थ्य के मामले में भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— ब्राउन
मिथुन: नए वस्त्रों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। परिवार में रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा.
वित्त— मित्रों का आर्थिक सहयोग मन से निराशा का भाव खत्म करेगा।
करियर— नौकरी व व्यवसाय में साझेदारों और साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा. आज आपको आराम का त्याग करना पड़ेगा। संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से सुख में वृद्धि होगी.
दांपत्य व प्रेम— लव या लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। सायंकाल के समय लाइफ पार्टनर में मन रमा रहेगा।
हेल्थ— स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— सिल्वर
कर्क: संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।
वित्त— मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. मकान लेने की दिशा में किए गए निवेश लाभ देंगे लेकिन दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें।
करियर— युवा अपने समय का सदुपयोग करेंगे और नए ज्ञान का अनुभव प्राप्त करेंगे। नौकरी बदलने के बारे में योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है. इस परिवर्तन में आपकी उन्नति भी होगी। प्राइवेट नौकरी में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे, जिससे उच्च पद की प्राप्ति का योग बन रहा है।
दांपत्य व प्रेम— आज जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे. इससे आपका मन हल्का हो जायेगा। लव लाइफ के विषय पर घर वालों से बात करेंगे.
हेल्थ— नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— पेरट ग्रीन
सिंह: संतान पक्ष से सुख मिलेगा. विवादित मामलों से संबंधित फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है।
वित्त— युवाओं को आर्थिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर— कार्यक्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. साथियों का सहयोग मिलता रहेगा और आय में भी यथोचित वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे।
दांपत्य व प्रेम— कोई पुरानी बात पर पार्टनर से विवाद होगा पर सायंकाल के समय किसी के सहयोग से लडाई समाप्त हो जाएगी।
हेल्थ— सेहत के मामले में बड़ों की सलाह मानने से आपको फायदा होगा।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— ग्रे
कन्या: घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता रहेगी लेकिन व्यस्तता भी बढ़ेगी। घर वालो के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगे।
वित्त— किसी बुजुर्ग की मदद से अकस्मात् बड़ी मात्रा में पैसा हाथ आएगा. इससे मनोबल बढ़ा रहेगा।
करियर— कार्यक्षेत्र में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं. व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नए उत्पादों को व्यापार में शामिल करने का है। मित्रों के सहयोग से भी व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर का कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है. जीवनसाथी के साथ खासा समय बिताएंगे।
हेल्थ— बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— ग्रे
तुला: सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा. माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा.
वित्त— सांयकाल के समय पुश्तैनी संपत्ति से कुछ आय हो सकती है।
करियर— छात्रों की व्यावहारिक सोच में उन्नति होगी. अपने अनुभवों की मदद से प्रतियोगी परीक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढेंगे। बेरोजगार युवाओं की अच्छी नौकरी की तलाश पूरी होगी। बड़े लोगों की मदद से बिजनेस में अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
दांपत्य व प्रेम— लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस का मौका मिलेगा. लव लाइफ में भाग्य आज पूरा साथ देते लग रहा है।
हेल्थ— शारीरिक रूप से कुुछ परेशान रह सकते हैं. दर्द आदि के मामले में पुराने उपाय आजमाकर देखें.
लकी नंबर— 7
लकी कलर— रेड
वृश्चिक: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. पिता के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा. धार्मिक साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत होगा.
वित्त— आर्थिक उन्नति होगी लेकिन अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।
करियर— आभूषण से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। यदि आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा।
दांपत्य व प्रेम— सायंकाल के समय में लव पार्टनर में रूचि बढ़ेगी. लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।
हेल्थ— स्वास्थ्य में चल रही परेशानी का आज हल निकलेगा।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— गोल्डन
धनु: क्रोध से बचे रहें. आज आपके भाग्य उदय होगा. धन लाभ के साथ-साथ आपकी कीर्ति की वृद्धि होगी।
वित्त— बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से जुड़े जातकों की आय बढ़ सकती है।
करियर— नौकरी छोड़ने वाले नए कार्य की रूपरेखा बनाएंगे. अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की योजना तैयार करेंगे। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा. जनसमर्थन भी अच्छा मिलेगा। दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ में आपको आज शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी. जीवनसाथी को कोई सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा।
हेल्थ— स्वास्थ्य के संबंध में आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— मेटेलिक
मकर: बातचीत के दौरान वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. इसकी वजह से किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
वित्त— आर्थिक मामलों में भाग्य आपका आज पूरा साथ दे रहा है।
करियर— मेहनत की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने से आपकी कार्यशैली में भी बदलाव होगा. विदेश में नौकरी करने वाले जातकों को घर लौटने का मौका मिल सकता है।
दांपत्य व प्रेम— लव या लाइफ पार्टनर के साथ सायंकाल के समय निकट यात्रा के योग बन रहे हैं.
हेल्थ— स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आगे आने वाले कुछ दिन खराब हो सकते हैं.
लकी नंबर— 9
लकी कलर— आरेंज
कुंभ: धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आज मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।
वित्त— संपत्ति के सुधार व रख-रखाव में खर्च बढ़ सकता है। संपत्ति से आय के नये स्रोत विकसित होंगे। करियर— आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करगें तो लाभ होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठा सकते हैं। आज ऑफिस मे किसी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से आज ज्यादा जुड़ाव हो सकता है। बिजनेस करने वाले युवाओं को नया पार्टनर मिलेगा।
हेल्थ— माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किस्मत का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— आफ व्हाइट
मीन: धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी. किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।
वित्त— संपत्ति का विस्तार होगा और उस संपत्ति से आय में वृद्धि होगी।
करियर— कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलता रहेगा। प्राइवेट नौकरी में किसी और की वजह से काम बिगड़ सकता है और अधिकारीगण आप पर क्रोध कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग की योजनाएं पूरी होंगी.
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं पर क्रोध से हर हाल में बचें। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में साझेदारी कर सकते हैं। लवमेट के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है.
हेल्थ— सफर पर जाना है तो दवाइयां और पर्चियां आदि रख लीजिए, फायदे में रहेंगे.
लकी नंबर— 8
लकी कलर— मेटेलिक

Home / Jaipur / Horoscope Today 14 March 2021 इन 9 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे सूर्यदेव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो