scriptHoroscope Today 15 April 2021 वृष—वृश्चिक वालों को धनलाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे विष्णुजी | Aaj Ka Rashifal 15 April 2021 Today Horoscope 15 April 2021 | Patrika News
जयपुर

Horoscope Today 15 April 2021 वृष—वृश्चिक वालों को धनलाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे विष्णुजी

15 April 2021 Rashifal Todays Horoscope 15 April 2021 Daily Rashifal 15 April 15 April 2021 rashifal aaj ka rashifal 15 April 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 15 April 2021 Horoscope 15 april 2021 rashifal love 15 April 2021 panchang 16 April 2021 Rashifal 15 अप्रैल 2021 राशिफल Rashifal 15 April 2021 15 April 2021 Ka Rashifal 15 April Ka Rashifal 15 April Rashifal 2021 15 April 2021 Rashifal In Hindi 15 अप्रैल 2021 राशिफल

जयपुरApr 15, 2021 / 06:27 am

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 15 April 2021 Today Horoscope 15 April 2021

Aaj Ka Rashifal 15 April 2021 Today Horoscope 15 April 2021

जयपुर. 15 अप्रैल 2021 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जायेगी। गुरुवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के अशुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा शाम 5 बजकर 19 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में आ चुका है जहां राहु पहले से ही स्थित है। चंद्रमा और राहु के एक ही राशि में होने से वृष राशि में ग्रहण योग बनेगा। ऐसे में वृष राशिवालों को आज कुछ मानसिक तनाव हो सकता है।
मेष दैनिक राशिफल Aries Daily Horoscope
परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। संतान के बारे में सोच कर खुशी होगी।
वित्त— आर्थिक मामले में आपके लिए आज का दिन अनुकूलता से पूर्ण रहेगा।
करियर— बिजनेस में आपका प्रयास सफल रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामों में सफलता मिलेगी क्योंकि भाग्य मजबूत रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से निकटता रहेगी। प्रेम जीवन में आपका रोमांटिक तरीका और क्रिएटिविटी काम आएगी।
हेल्थ— आप आप अपने स्वास्थ्य को सम्हालने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— गोल्डन
वृष दैनिक राशिफल Taurus Daily Horoscope
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे. परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा।
वित्त— घरेलू खर्च ज्यादा करेंगे। आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। करियर— काम के सिलसिले में दिन व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापारी वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे।
हेल्थ— आपकी सेहत आज अनुकूल बनी रहेगी।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— मेटेलिक
मिथुन दैनिक राशिफल Gemini Daily Horoscope
परिवार वालों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। खासतौर से भाई बहनों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को जानेंगे। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बातचीत करने का भी मौका मिल सकता है।
वित्त— इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं।
करियर— नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है।
दांपत्य व प्रेम— लव या मेरिड लाइफ के लिहाज से आज का दिन पूरी तरह अनुकूल रहेगा. पार्टनर की किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। आपका आपसी रिश्ता मजबूत होगा।
हेल्थ— आज सेहत मजबूत बनी रहेगी।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— नेवी ब्लू
कर्क दैनिक राशिफल Cancer Daily Horoscope
आपके लिए आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे।
वित्त— अनावश्यक खर्च आज चिंता का सबब बन सकता है.
करियर— काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बाॅस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे सौदे मिलेंगे।
दांपत्य व प्रेम— गृहस्थ जीवन में चुनौतियां रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। एक दूसरे से काफी निकट रहेंगे।
हेल्थ— उत्तम भोजन का आनंद लेंगे पर आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— लाइट ब्लू
सिंह दैनिक राशिफल Leo Daily Horoscope
भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अंदर आत्म सम्मान की बढोत्तरी होगी, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी।
वित्त— वित्तीय काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
करियर— बिजनेस में आज आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— गृहस्थ जीवन में दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
हेल्थ— सेहत के लिहाज से आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
लकी नंबर— 9
लकी कलर— आरेंज
कन्या दैनिक राशिफल Virgo Daily Horoscope
आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। पारिवारिक काम के सिलसिले में व्यस्त रहेंगे. ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वित्त— आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आय कम होने से मानसिक चिंताएं बढ़ेगी।
करियर— कुछ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा कि आपको लगेगा कि अपनी वर्तमान नौकरी बदल लेनी चाहिए। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।
दांपत्य व प्रेम— गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज अपने प्रिय की कुछ समस्याओं का समाधान करना होगा. कुछ परेशान नजर आएंगे।
हेल्थ— सेहत कुछ बिगड़ सकती है, इसलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दें।
लकी नंबर— 4
लकी कलर— पेरट ग्रीन
तुला दैनिक राशिफल Libra Daily Horoscope
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। आप खुद भी इसके लिए पूरी तरह से कोशिश करेंगे।
वित्त— आप खुद को अपनी मेहनत के बल पर आगे कर अपनी इनकम को बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
करियर— बिजनेस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ी सफलता हाथ लगेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा।
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
हेल्थ— स्वास्थ्य कुछ समस्या जनक हो सकता है। उसके लिए आप को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— पिंक
वृश्चिक दैनिक राशिफल Scorpio Daily Horoscope
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है।
वित्त— आर्थिक दिक्कतें दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक असर भी आपको देखने को मिलेगा।
करियर— आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे क्योंकि पिछले कुछ समय से उसमें कुछ कमियां निकलती आ रही हैं. स्टाफ के लोगों का सहयोग मिलेगा।
दांपत्य व प्रेम— वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे।
हेल्थ— आज सेहत में सुधार होने से मन भी खुश हो जाएगा।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— रेड
धनु दैनिक राशिफल Sagittarius Daily Horoscope
आज का दिन काफी उत्साह पूर्ण तरीके से बिताएंगे. किसी काम के लिए अपने घर के बुजुर्गों की सलाह भी लेंगे। उनके आशीर्वाद से आपके कुछ काम बनेंगे।
वित्त— वित्तीय स्थिति की मजबूती के लिए भविष्य के बारे में कुछ प्लानिंग करेंगे।
करियर— नौकरी पेशा लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। पारिवारिक विवाद के योग बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
हेल्थ— सेहत के लिए किसी नई युक्ति का इस्तेमाल करेंगे, जिससे फायदा भी होगा।
लकी नंबर— 7
लकी कलर— क्रीम
मकर दैनिक राशिफल Capricorn Daily Horoscope
संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सुख मिलेगा। घर परिवार में सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे।
वित्त— आर्थिक तौर पर आप चिंता मग्न रहेंगे। हालांकि खर्चों में कमी होगी व इनकम अच्छी रहेगी।
करियर— दैनिक कामकाज में आज आप काफी बिजी रहेंगे। कई ऐसे काम हैं, जो आप को निपटाने हैं लेकिन आपके पास समय की कमी है, इसलिए आपको प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी।
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में आनंद आएगा। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपने पार्टनर या परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे।
हेल्थ— शारीरिक तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन कुछ चुनौतियां आपको मानसिक रूप से परेशान करेंगी।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— ब्लैक
कुंभ दैनिक राशिफल Aquarius Daily Horoscope
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है. कोई समस्या भी सामने आ सकती है.
वित्त— आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। इनकम सामान्य बनी रहेगी।
करियर— काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
हेल्थ— आपको अपने किसी मित्र से स्वास्थ्य संबंधी कुछ सहायता मिल सकती है।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— पर्पल
मीन दैनिक राशिफल Pisces Daily Horoscope
आपके लिए आज का दिन बहुत फलदायक रहेगा। धर्म कर्म में व्यस्त रहेंगे. परिवार में कोई समस्या सामने आ सकती है.
वित्त— आपकी इनकम काफी अच्छी रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी लेकिन फिर भी आपको किसी अनहोनी का डर रहेगा।
करियर— बिजनेस में किसी अनजाने डर से आप परेशान रहेंगे। प्राइवेट नौकरी में टारगेट की चिंता आपको परेशान कर सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अपने काम से खुश नहीं होंगे।
दांपत्य व प्रेम— गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय के बर्ताव को देखकर रिश्ते की चिंता हो सकती है।
हेल्थ— शारीरिक तौर पर सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— मेजेंटा

Home / Jaipur / Horoscope Today 15 April 2021 वृष—वृश्चिक वालों को धनलाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे विष्णुजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो