scriptHoroscope Today 24 March 2021 पुष्य प्रभाव से मिथुन—कन्या वालों की तरक्की, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी | Aaj Ka Rashifal 24 March 2021 Today Horoscope 24 March 2021 | Patrika News
जयपुर

Horoscope Today 24 March 2021 पुष्य प्रभाव से मिथुन—कन्या वालों की तरक्की, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी

24 March 2021 Rashifal Todays Horoscope 24 March 2021 Daily Rashifal 24 March 2021 Daily Horoscope 24 March 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 24 March 2021 rashifal aaj ka rashifal 24 March 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 23 March 2021 Horoscope 25 March 2021 23 march 2021 rashifal love 24 march 2021 panchang

जयपुरMar 24, 2021 / 05:48 am

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 24 March 2021 Today Horoscope 24 March 2021

Aaj Ka Rashifal 24 March 2021 Today Horoscope 24 March 2021

जयपुर. 24 मार्च 2021 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी है पर बाद में एकादशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में आज आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी जबकि अधिकांश लोग 25 मार्च को एकादशी मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो दिनभर बना रहेगा। बुध‌वार को पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग भी बन रहा है। इसके साथ ही आज रात 11 बजकर 12 मिनट तक रवि योग भी रहेगा।
मेष राशि– आज आप पूजा—पाठ ज्यादा करेंगे। आज सितारे आपके पक्ष में हैं, आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे।
वित्त- अपने नजदीकी लोगों के साथ किसी प्रकार का भी लेनदेन करते समय सावधान रहें। वैसे आर्थिक तौर पर अच्छा दिन है।
करियर- व्यवसाय में लाभ होगा. कार्य करने की नई प्रणाली सफल रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अधिकारियों से कुछ मतभेद बने रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम- लव लाइफ या दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
हेल्थ— आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बने रहें।
लकी नंबर— 2
लकी कलर— ग्रीन
वृष राशि— आज आपको किसी कार्य विशेष में सफलता अवश्य मिलेगी। संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
वित्त- इच्छाओं की पूर्ति के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत है। अंधांधुंध खर्च करना चिंता का कारण बन सकता है इसलिए लापरवाही ना करें।
करियर- प्राइवेट नौकरी करनेवालों के लिए कोई इमरजेंसी ड्यूटी लग सकती है। मार्केटिंग में सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए लाभदायक स्थितियां उत्पन्न करेगा।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के योग हैं. लवमेट से मुलाकात हो सकती है पर उनके साथ सफर करने से परहेज करें।
हेल्थ- आज सेहत अच्छी बनी रहेगी।
लकी नंबर— 7
लकी कलर— पेरट ग्रीन
मिथुन राशि- आज समय पूरी तरह अनुकूल है। इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
वित्त- लंबे समय से चली आ रही आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी। व्यर्थ की यात्रा में भी धन नष्ट हो सकता है।
करियर- बिजनेस में मेहनत और एकाग्रता के उचित परिणाम हासिल होंगे। प्राइवेट नौकरी में ऑफिस संबंधी कार्यों में फोकस रखने की जरूरत है।
दांपत्य व प्रेम-लाइफ पार्टनर या लवमेट के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनको सहयोग करना आपसी संबंधों को और मधुर बनाएगा।
हेल्थ- आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— नेवी ब्लू
कर्क राशि– आज आमोद—प्रमोद का दिन है। आज आपकी किसी विशेष प्रतिभा को उजागर करने का समय है।
वित्त- अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी रिश्तेदार से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
करियर- नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। शेयर जैसे कार्यों में निवेश करने के लिए समय उत्तम है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। पार्टनर के पर्सनल मामलों में अधिक हस्तक्षेप करने से परहेज करें।
हेल्थ- शुगर या बीपी आदि के अपने नियमित इलाज में लापरवाही न बरतें।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— गोल्डन
सिंह राशि– बच्चों की पढ़ाई या कैरियर से संबंधित उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
वित्त- आर्थिक रूप से समय उत्तम है। किसी भी प्रकार के निवेश या लेनदेन संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें।
करियर- भूमि या वाहन संबंधी काम में किसी की सलाह अवश्य लें। सेल टेक्स, जीएसटी आदि से जुड़े कार्यों को पूरा करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या आज बहुत व्यस्त रहेगी।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ रिश्ता खुशनुमा और मधुर हो जाएगा। नए प्रेम प्रसंगों में पड़ सकते हैं।
हेल्थ— स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज पेट से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी।
लकी नंबर— 2
लकी कलर— ग्रीन
कन्या राशि– आज दोपहर में कुछ खास घटित हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
वित्त- पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा परंतु अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
करियर- ऑफिस के माहौल में राजनीति हो सकती है, सावधान बने रहें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य लाभ दे सकता है। व्यवसाय में आंतरिक सुधार या स्थान में बदलाव कर सकते है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है। आज किसी भी बात को अधिक तूल ना दें।
हेल्थ- सर्दी—जुकाम जैसी मामूली समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— लाइट ब्लू
तुला राशि– आज आज धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करेंगे। राजनैतिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
वित्त- आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक परिस्थितियां बनने वाली हैं। पुश्तैनी भूमि संबंधी कार्यो में अधिक लाभ की उम्मीद है।
करियर- नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्य में दिक्कत आएगी।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। लाइफ पार्टनर का व्यवहार आपको खुशी प्रदान करेगा।
हेल्थ- इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए कुछ उपाय करने की जरूरत है।
लकी नंबर— 4
लकी कलर— मल्टी कलर
वृश्चिक राशि– आज आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा।
वित्त- आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ और सोचविचारकर निर्णय लें। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है।
करियर- बिजनेस के कामकाज को गंभीरता व संजीदगी से लें। प्राइवेट नौकरी में मनोवांछित उपलब्धियां मिलने के आसार हैं। प्रमोशन भी संभव है।
दांपत्य व प्रेम- विवाहेत्तर संबंधों का पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर की सेहत पर आज गंभीरता से ध्यान दें।
हेल्थ- थकान के कारण बदन दर्द की स्थिति बनी रहेगी।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— पर्पल
धनु राशि– दोपहर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में विशेष रुप से रूचि बढ़ेगी।
वित्त- आर्थिक कशमकश बनी रह सकती हैं। अपने खर्चाें पर भी नियंत्रण अवश्य रखें।
करियर- बिजनेस में कोई भी डील करते समय बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। कमीशन संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी में वातावरण उत्तम रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर का अच्छा व्यवहार घर का माहौल खुशनुमा बनाकर रखेगा. लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है।
हेल्थ- जुकाम व बुखार की दिक्कत रह सकती है।
लकी नंबर— 2
लकी कलर— मेजेंटा
मकर राशि– आज किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कोई दोस्त घर आ सकता है. परिजनों से संबंध मजबूत बने रहेंगे.
वित्त- दोपहर बाद आर्थिक रूप से कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। मेहमानों के आगमन से खर्च हो सकते हैं।
करियर- आज आपका बिजनेस सीक्रेट लीक ना हो इसका ध्यान रखें। प्राइवेट नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दबाव बना रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
हेल्थ- मांसपेशियों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— मेटेलिक
कुंभ राशि– आज का ग्रह गोचर आपके अनुकूल है. कहीं से अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बन रही है। संतान से प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है।
वित्त- बैंक या निवेश संबंधी कार्यों को करते समय सावधान रहें। कोई गलती हो सकती है।
करियर- व्यवसाय में उत्पाद की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय के लिए प्रयास करें तो कुछ हासिल हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा।
हेल्थ- दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना अति आवश्यक है।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— ब्लैक
मीन राशि– आज धर्म—कर्म ज्यादा करेंगे। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। माता—पिता या वरिष्ठ परिजन से कोई विवाद होने की आशंका है.
वित्त- खर्चों की अधिकता आज परेशान कर सकती है।
करियर- मशीनरी या स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी परंतु जल्दी ही हल भी हो जाएंगी। प्राइवेट नौकरी में अधिक काम को टेंशन के रूप में ना लें।
दांपत्य व प्रेम- नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। लवलाइफ या दांपत्य जीवन में किसी पुराने झगड़े के सुलझने से मानसिक शांति मिलेगी।
हेल्थ- पुरानी परेशानियों के प्रति सावधान बने रहें।
लकी नंबर— 9
लकी कलर— आरेंज

Home / Jaipur / Horoscope Today 24 March 2021 पुष्य प्रभाव से मिथुन—कन्या वालों की तरक्की, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो