scriptTarot Horoscope Today 22 February 2021 मेष, कर्क और सिंह राशिवालों का बन सकता है कोई बड़ा काम | Aaj Ka Tarot Rashifal 22 February 2021 Today Tarot Card 22 Feb 2021 | Patrika News
जयपुर

Tarot Horoscope Today 22 February 2021 मेष, कर्क और सिंह राशिवालों का बन सकता है कोई बड़ा काम

22 February 2021 Ka Tarot Rashifal 22 February 2021 Ka Tarot Horoscope 22 February 2021 Tarot Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 21 February 2021 Tarot Rashifal 22 February 2021 Tarot Horoscope Aaj Ka Rashifal Somwar Ka Rashifal Monday Horoscope 22 February Rashifal Taurus Horoscope Pisces Rashifal Aaj Ka Rashifal Daily Rashifal In Hindi

जयपुरFeb 22, 2021 / 07:32 am

deepak deewan

Aaj Ka Tarot Rashifal 22 February 2021 Today Tarot Card 22 Feb 2021

Aaj Ka Tarot Rashifal 22 February 2021 Today Tarot Card 22 Feb 2021

जयपुर. टैरो कार्ड्स के मुताबिक 22 फरवरी का दिन 12 में से 9 राशियों के लिए बहुत शुभ रह सकता है। टैरो कार्ड्स के अनुसार सोमवार को मेष, कर्क और सिंह राशि के लोगों का कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर दिनेश के शर्मा बताते हैं कि मकर और कुंभ राशिवालों के दैनिक कामकाज में मुश्किलें बढ़ सकती हैं लेकिन शाम होते—होते समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
मेष— चन्द्रमा के गोचर से लाभ मिलेगा. किसी विवाद के सुलझने से नजदीकी संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है।
वित्त- आज खर्च बढेंगे. घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी खासा खर्च होगा।
करियर- बिजनेस में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अधिक समय लगेगा। ऑफिस में कुछ महत्वपूर्ण फैसले सफल रहेंगे।
दांपत्य और प्रेम- लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस का खासा मौका मिलेगा. लवमेट से मेल मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- रक्त संबंधी किसी समस्या के आसार लग रहे हैं।
आज का शुभ अंक- 8, रंग- नीला
वृष- परिवार के किसी सदस्य का विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आज लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे.
वित्त- आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत ही लाभदायक साबित होगा। इस समय फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।
करियर- अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी में टारगेट सुगमता से हासिल हो जाएगा।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट के साथ मतभेद दूर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ कोई यात्रा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- अपने खानपान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
आज का शुभ अंक- 8, रंग- नीला
मिथुन- आज कोई धार्मिक आयोजन संपन्न करवाने की योजनाएं बन सकती हैं। घर की मरम्मत आदि का विचार बन सकता है.
वित्त- पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी आय बढ़ने की उम्मीद है। आय को बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं की जरूरत है।
करियर- बिजनेस मं पार्टनर तथा कर्मचारियों पर निर्भरता कम करें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने डॉक्यूमेंट वगैरह बहुत संभालकर रखें।
दांपत्य और प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं पर ज्यादा चिंता ना करें।
आज का शुभ अंक- 8, रंग-काला
कर्क– धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में समय व्यतीत होगा. सामाजिक या विवाह के किसी संबंध में आपका योगदान बना रहेगा।
वित्त- पैतृक संपत्ति संबंधी कोई आय बढ़ने की संभावना है। बजट में ही खर्च करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
करियर- बिजनेस संबंधी किसी भी प्रकार की यात्रा लाभदायक ही रहेगी। व्यवसायिक कार्यों की एडवर्टाइजमेंट से निकट भविष्य में उत्तम परिणाम हासिल होंगे। प्राइवेट नौकरी में गतिविधियां सामान्य ही रहेगी।
दांपत्य और प्रेम- लाइफ पार्टनर से आपको भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों मे स्थायित्व लाने के लिए लवमेट की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ डगमगा सकता है। सावधान रहना बहुत जरूरी है।
आज का शुभ अंक- 7, रंग-सुनहरा
सिंह– आज किसी समारोह आदि में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी.
वित्त- इस समय वित्तीय मामलों में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है।
करियर- प्राइवेट जॉब वालों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ग्लैमर या कला से जुड़े व्यवसाय आज सफल रहेंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य मजबूत होगा।
दांपत्य और प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से मन को चैन तथा सुकून मिलेगा। अविवाहितों का विपरीत लिंगी लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कुछ कमजोर दिन है। जरूरत होने पर अपनी नियमित जांच कराएं।
आज का शुभ अंक- 6, रंग— हरा
कन्या– धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में कुछ योगदान दे सकते हैं। कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण बन सकता है। आज सभी काम पूरे हो सकते हैं.
वित्त- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय बढ़ाने के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
करियर- मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभ मिलेगा। ऑफिस के कामों में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से बात करते समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और कटु वाणी न बोलें। विवाहितों के संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।
आज का शुभ अंक- 5, रंग. काला
तुला- चन्द्रमा का गोचर इस समय उत्तम ग्रह स्थितियां बना रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून और खुशी देगी।
वित्त- आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
करियर- व्यवसाय में संभव हो तो आज उधारी बिल्कुल ना रखें। ऑफिस का वातावरण पॉजिटिव बना रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर से संबंध मधुर बने रहेंगे। लवमेट की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु ब्लड प्रेशर आदि जांच अवश्य करवाएं।
आज का शुभ अंक- 4, रंग— नीला
वृश्चिक– किसी राजनैतिक संपर्क से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। समाज में प्रभावशाली बनेंगे.
वित्त- आर्थिक मजबूती के लिए पूरा प्रयास करें, आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
करियर- व्यवसायिक निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह सोच विचार करें। प्राइवेट नौकरी में टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
दांपत्य और प्रेम- लाइफ पार्टनर को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है. लवमेट से सामंजस्य बनाए रखने के लिए आज प्रयास करना पड़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
आज का शुभ अंक- 3, रंग. केसरिया
धनु— संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून बना रहेगा। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा.
वित्त- आय के साथसाथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी। लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण आर्थिक काम अटक सकते हैं।
बिजनेस- मार्केटिंग में जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। नौकरी में आज सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंध उत्तम रहेंगे। लाइफ पार्टनर के विवादित मामले से दूर रहना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां हावी हो सकती हैं।
आज का शुभ अंक- 7, रंग- क्रीम
मकर- आज सामाजिक गतिविधियों में आपका सहयोग रहेगा। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है.
वित्त- आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में समय व्यतीत होगा। पैसों से संबंधी लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
करियर- बिजनेस में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कोई अच्छी डील होगी. नई नौकरी के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर से संबंधित कोई पुरानी समस्या उठ सकती है। लवमेट का व्यवहार कुछ रूखा हो सकता है पर तनाव लेने से बचें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
आज का शुभ अंक- 9, रंग- आसमानी
कुंभ– संतान और प्रेम का भाव उत्तम बना रहेगा. किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात सुकून प्रदान करेगी।
वित्त- आर्थिक मजबूती मिलेगी। परिचितों से लेनदेन में गुस्से तथा जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें।
करियर- बिजनेस में नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी कुछ ठोस निर्णय आज कामयाब रहेंगे। ऑफिस में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ही लें। किसी पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं रहेगा।
दांपत्य और प्रेम- दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट से कुछ नोकझोंक हो सकती है।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित समस्या रहेगी।
आज का शुभ अंक- 8, रंग- कालाच
मीन– आज का दिन बेहतर बना रहेगा. आपमें कुछ नया सीखने व करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी।
वित्त- आर्थिक मामलों में कमीं आने से कुछ तनाव रह सकता है। नजदीकी व्यक्ति से किसी भी प्रकार का पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें।
करियर- बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करनेवालों को अपनी मनपसंद जगह स्थानांतरण मिल सकता है।
दांपत्य और प्रेम- लवमेट का सहयोग बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ अनावश्यक यात्रा संबंधी कोई भी प्रोग्राम ना बनाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का शुभ अंक- 3, रंग- केसरिया

Home / Jaipur / Tarot Horoscope Today 22 February 2021 मेष, कर्क और सिंह राशिवालों का बन सकता है कोई बड़ा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो