scriptAccident : धौलपुर में आज सवेरे दर्दनाक हादसा, टैंपो सवार दो लोग की मौत | Patrika News
जयपुर

Accident : धौलपुर में आज सवेरे दर्दनाक हादसा, टैंपो सवार दो लोग की मौत

– एक युवती और एक महिला की मौत जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में आज सवेरे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो में सवार एक युवती व एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में तीन बालिकाओं सहित चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में […]

जयपुरJun 03, 2024 / 10:10 am

Mohan Murari

– एक युवती और एक महिला की मौत

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में आज सवेरे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो में सवार एक युवती व एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में तीन बालिकाओं सहित चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाया। जहां शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज सवेरे धौलपुर के ​भिलगवा से बाड़ी की तरफ एक टैंपो जा रहा था। इसमें ये सभी लोग सवार थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने टैंपो को टक्कर मार दी। इससे यह हादसा हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई व तीन बालिकाओं सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन का पता लगाने की को​शिश की जा रही है।

Hindi News/ Jaipur / Accident : धौलपुर में आज सवेरे दर्दनाक हादसा, टैंपो सवार दो लोग की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो