2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold-Silver Price : सोने की कीमत में भारी गिरावट, 4 दिन में 5000 रुपए हुआ सस्ता, जानें चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today : सोने की कीमत में पांच दिन में भारी गिरावट आई है। पांच दिन में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 5000 रुपए सस्ता हुआ। सोना खरीदने का अच्छा मौका है चूके नहीं। चांदी के दाम में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी 700 रुपए लुढ़ककर 83600 रुपए प्रति किलो ग्राम रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Jul 2024, 6:53 PM IST

Gold-Silver Price Today Gold Price Huge Fall became Cheaper by Rs 5000 in 4 Days Know Gold-Silver Price

Gold-Silver Price : सोने की कीमत में भारी गिरावट, 4 दिन में 5000 रुपए हुआ सस्ता, जानें चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today : केंद्र सरकार द्वारा सोने और चांदी पर से कस्टम ड्यूटी हटाने के बाद लगातार कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सोने और चांदी की कीमत में बड़ी कमी आई है। स्टैंडर्ड सोने की कीमत 100 रुपए घटकर 69,800 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं चांदी 700 रुपए लुढ़ककर 83600 रुपए प्रति किलो ग्राम रही। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि बीते 4 दिनों में सोने और चांदी की खरीद में तेजी आई है। बावजूद इसके कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। 22 कैरेट सोने की कीमत 65 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

सोना 5151 रुपए सस्ता हुआ

जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1100 रुपए टूटकर 69,900 रुपए पर आ गया, जो 22 जुलाई को 75,050 रुपए पर था। इस प्रकार गुरुवार को करीब 5051 रुपए की गिरावट आई। शुक्रवार को 100 रुपए गिरने के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5151 रुपए सस्ता हो गया है।

यह भी पढ़े -

फैमिली पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव, विधवा या तलाकशुदा पुत्री के लिए नए निर्देश जारी

75,000 तक आ सकती है चांदी - राजस्थान सर्राफा संघ अध्यक्ष

राजस्थान सर्राफा संघ अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि 24 कैरेट सोने के भाव भारतीय बाजार में 65,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 75 हजार रुपए प्रति किलो तक गिर सकती है, क्योंकि सट्टे बाजार की डब्बा खरीदारी ज्यादा हो रही है, फिजिकल खरीदार ज्यादा नहीं है।

सोना अभी और 2,000 रुपए होगा सस्ता

आइबीजेए के अनुसार कस्टम ड्यूटी में हुई कटौती से सोने की कीमतों पर 6,000 रुपए तक का असर पड़ सकता है। यानी अभी सोना और 2,000 रुपए तक सस्ता हो सकता है।

यह भी पढ़े -

Budget 2024 : जयपुर की जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री में अब आएगा बूम, निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर घटाई कस्टम ड्यूटी