
Gold-Silver Price : सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें क्या है नया रेट
Gold-Silver Price Today : जयपुर में ग्लोबल मार्केट में गिरावट से सोना-चांदी रेकॉर्ड हाई के बाद शुक्रवार को मंदी में बंद हुए। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना 74,731 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर था, जबकि आज 73,316 के लो पर देखा गया। हाजिर में सोना 800 रुपए गिरकर 75200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा, जबकि चांदी हाजिर दो दिन में 3500 रुपए लुढ़ककर 91900 रुपए प्रति किलो ग्राम रही। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना कि डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई मजबूती ने सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोना 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ 2415 डॉलर प्रति औंस के करीब है। हालांकि गिरावट के बावजूद ट्रेंड मजबूती के हैं क्योंकि मार्केट को अब इस बात का भरोसा हो चला है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर की अपनी बैठक में ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर सकता है।
यह भी पढ़ें -
यह भी पढ़ें -
Updated on:
20 Jul 2024, 3:00 PM IST
Published on:
20 Jul 2024, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.