2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vegetable Prices Hike : सब्जियों की कीमतों में भारी तेजी, टमाटर की महंगाई ने बनाई चटनी, हो रही है जमकर मुनाफाखोरी

Vegetable Prices Hike : मानसून की तेज बारिश के बाद गर्मी का असर हावी होने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों की आवक पूरी तरह से प्रभावित है। जिस वजह से सब्जियों के तेजी से कीमतें बढ़ रहीं हैं। दाम के साथ मुनाफाखोरी भी जमकर हावी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Jul 2024, 2:26 PM IST

Jaipur Vegetable Prices Hike Steeply Tomato Prices have risen to Level of inflation Huge Profiteering is taking place

Vegetable Prices : सब्जियों की कीमतों में भारी तेजी

Vegetable prices Hike : जयपुर में सब्जियों के दाम में आग लग गई है। मानसून में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। आम और खास की रसोई का जायका बढ़ाने वाले टमाटर, हरी मिर्च, हरी सब्जियों सहित अन्य सब्जियों की कीमत आसमान में पहुंचने से सब परेशान हैं। मानसून की तेज बारिश के बाद गर्मी का असर हावी होने से दूसरे राज्यों से आने वाली आवक पूरी तरह से प्रभावित है। महिलाओं ने कहा कि 300 से 400 रुपए में पूरे एक सप्ताह की सब्जी खरीद लेते थे, अब इसका खर्च 800 से 900 रुपए तक पहुंच गया है। बीते एक पखवाड़े में सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी के साथ ही मुनाफाखोरी भी हावी है। पत्रिका टीम ने जब ने शहर की अलग-अलग जगहों पर जायजा लिया तो यहां पूरी तरह से दामों में अंतर देखने को मिला। मालवीयनगर नगर, मॉडल टाउन, सेक्टर दस सहित सत्कार शॉपिंग सेंटर में टमाटर के दाम 120 से 150 के बीच और अन्य सब्जियों के दाम 130 रुपए प्रतिकिलो से अधिक रहे। जौहरी बाजार, सिविललाइंस में भी कमोबेश यही हालात नजर आए।

मुहाना मंडी में हाइब्रिड टमाटर के थोक के दाम 80-85 रुपए प्रति किलो

राजस्थानकी पिंक सिटी जयपुर में शुक्रवार को मुहाना मंडी में हाइब्रिड टमाटर के थोक के दाम 80 से 85 रुपए प्रति किलो रहे। लालकोठी, सांगानेरी गेट, बजाज नगर, जगतपुरा मंडी में टमाटर के दाम 100 से लेकर 150 रुपए तक रहे। राजापार्क, सीस्कीम, वैशालीनगर, बापूनगर में टमाटर के दाम 160 रुपए किलो तक रहे।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान का ऐसा गांव जहां रहते हैं करोड़पति, सालाना भरते हैं करोड़ों का टैक्स, पूरी कहानी जानकर चौंक जाएंगे

सब सब्जियां महंगी - कंवरनगर की जया तेजवानी

कंवरनगर की जया तेजवानी ने कहा कि हर सब्जी के दाम बढ़ने से घर की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। जल्द महंगाई से राहत मिले। टमाटर, हरी मिर्च के साथ सब सब्जियां महंगी हैं।

तेजी से बढ़ा रही टमाटर संग हरी सब्जियों की कीमत - सांगानेर की आन्या जैन

सांगानेर की आन्या जैन ने कहा कि सब्जी का जायका बढ़ाने वाले टमाटर के साथ ही हरी सब्जियों की कीमत कम हो। महंगाई की मार एकसाथ सभी सब्जियों पर हावी हो गई है।

ऐसे समझें आवक का गणित

मुहाना मंडी में जून के आखिरी सप्ताह तक टमाटर की आवक 250 से 280 टन प्रतिदिन थी, जो अब 140 से 150 टन के बीच रह गई है। यहां बेंगलूरु से आठ व महाराष्ट्र से करीब 20 ट्रक आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर नया अपडेट, मंत्री गौतम कुमार ने कही बड़ी बात