
Rajasthan : राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल। फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan : जयपुर. राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, कांग्रेस की कल की रैली पूर्ण रूप से फ्लॉप हुई। पूरे देश में सभी कार्यकर्ताओं को, जिलाध्यक्षों को सख्त निर्देश देने के बावजूद भी रैली में भीड़ नहीं हुई। मैदान में सारी कुर्सियां खाली पड़ी थी। नेताओं के अभिभाषण भी बहुत निम्न स्तर के हुए। मुद्दे से हटकर भाषण दिए गए। जिस भाषा का प्रयोग किया गया उससे लगता है कि कांग्रेस में ना संस्कृति है, ना संस्कार है। कांग्रेस पर बरसते हुए मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि उनका यह कहना कि अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे, तो अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं, वो यहीं रहेंगे और देश की सेवा करेंगे। और अमृतकाल में हिन्दुस्तान को पुन: उसी वैभव पर ले जाना का जो कार्य उनके जिम्मे हैं उसे पूरा करेंगे।
राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मेरा कांग्रेस के नेताओं से अनुरोध है कि वो किसी मुद्दे पर बात करें, देशहित की बात करें, विकास की बात करें। विदेशी भाषा न बोले। विदेशी लोगों के बहकावे में न आएं। देश को तोड़ने की बातें, देश का विदेशों में मान घटाने की बातें करना ठीक नहीं है।
मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विपक्ष हमारी ताकत है, उस ताकत का सद् उपयोग करें। देश हित में बात करें। विकास में जो कमी और खामी है, उसे गिनवाएं। अनावश्यक बिना किसी विजन के ऐसी प्लाप रैलियां करने से कांग्रेस पार्टी का कोई भला नहीं होने वाला है। कल की रैली के बाद उनको यह संदेश मिल गया है कि देश की जनता उनके साथ नहीं है।
नई दिल्ली में रविवार को इंडिया ब्लॉक का दूसरी बार शक्ति प्रदर्शन हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह, नरेंद्र मोदी के कहीं नहीं जाने की बात कह रहे हैं। सच्चाई यह है कि मोदी कहीं जा भी नहीं सकते और जाना भी चाहेंगे तो हम उन्हें जाने नहीं देगे। ज्ञानेश कुमार के बाद हम उनके सामने खड़े होने जा रहे हैं। मोदी ने वोट चोरी की है और देश को बेचा है, उसके लिए देश न्याय मांग रहा है। मोदी, शाह व ज्ञानेश भाग नहीं सकते, क्योंकि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शिव की बारात और लोकतंत्र के तांडव से वोट चोर भाग नहीं पाएंगे। राहुल गांधी ने यह बातें रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की चलो दिल्ली महारैली में कही। इंडिया ब्लॉक ने 20 दिन में दूसरी बार राजधानी की सड़कों पर लोगों जुटाकर यह संदेश देने की कोशिश की कि 'वोट चोरी' का मुद्दा अब आंदोलन का रूप ले रहा है।
Updated on:
2 Nov 2026, 4:46 PM IST
Published on:
2 Nov 2026, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.