Rajasthan Police Headquarters Fire:राजधानी जयपुर में राजस्थान पुलिस मुख्यालय के पास सोमवार सुबह दो कारों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मी भी कार्यालयों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग को देखकर आसपास खड़े अन्य वाहन मालिक भी अपनी गाड़ियां हटाने में जुट गए।