2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर नया अपडेट, मंत्री गौतम कुमार ने कही बड़ी बात

PM Kisan Samman Nidhi Scheme : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आया नया अपडेट। राजस्थान विधानसभा में आज शुक्रवार को सहकारिता मंत्री गौतम कुमार ने कही बड़ी बात।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Jul 2024, 6:50 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana New Update Minister Gautam Kumar said a Big Thing

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर नया अपडेट, मंत्री गौतम कुमार ने कही बड़ी बात

PM Kisan Samman Nidhi Scheme : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आया नया अपडेट। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 65 लाख किसानों को 650 करोड़ रुपए का लाभ सीधा खातों में हस्तांतरित किया गया। उन्होंने सदन में आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के संकल्प पत्र की सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार पीएम-किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में राशि का सीधा हस्तान्तरण किया है।

1000 रुपए की राशि सीधे ही बैंक खातों में भेजी गई

इससे पहले विधायक मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने बताया कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों के लिए देय वित्तीय सहायता राशि को प्रति परिवार 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपए वार्षिक करने की घोषणा की गयी है। इस क्रम में ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना’ के तहत प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपए की राशि लाभार्थियों के सीधे ही बैंक खातों में अंतरित की गयी है।

यह भी पढ़ें -

Railways : रेलवे की नई सुविधा, अब हर प्लेटफार्म पर अलग रंग की टीशर्ट में दिखेंगे वेंडर, जानें क्यूं

कोई प्रस्ताव विभाग स्तर पर विचाराधीन नहीं

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार ने बढ़ी हुई राशि का भुगतान वर्तमान सरकार के गठन के समय से करने एवं किसानों को शेष राशि का एकमुश्त भुगतान करने के संबंध में कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विभाग स्तर पर विचाराधीन नहीं है।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान DGP का आया नया आदेश, एसपी, IG, डीआईजी व कमिश्नर अब पुलिस इंस्पेक्टर को नहीं कर सकेंगे सस्पेंड