10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Cylinder Action: जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का शिकंजा, 130 सिलेंडर जब्त

illegal gas refilling: जिला कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी के खिलाफ त्रिस्तरीय जांच दल सक्रिय। गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग पर सख्ती, 25 से अधिक एजेंसियों की जांच।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 14, 2026

LPG cylinder

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर। फाइल फोटो- पत्रिका

Gas Black Marketing: जयपुर। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग, भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर इस मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिए त्रिस्तरीय जांच दल का गठन किया गया है। यह दल लगातार विभिन्न स्थानों पर जांच और प्रवर्तन कार्रवाई कर रहा है।

जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय संघमित्रा बेरडिया ने बताया कि गठित टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक की कार्रवाई के दौरान कुल 130 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। साथ ही इस अवैध गतिविधि में शामिल आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

उन्होंने बताया कि जांच दलों ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में 25 से अधिक गैस एजेंसियों की जांच भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध रिफिलिंग और गैस की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पहले की तरह निर्बाध रूप से जारी है। शनिवार, 14 मार्च 2026 को जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कुल 13 हजार 229 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध गैस रिफिलिंग या कालाबाजारी की सूचना मिले तो तुरंत संबंधित विभाग को जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग