30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के 9 जिलों में आज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, दक्षिण-पश्चिम भागों में हीटवेव की संभावना

राजस्थान के नौ जिलों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। वहीं, बुधवार को बूंदी, बालोतरा और अलवर जिले में ओलावृष्टि हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 30, 2026

Rajasthan Weather Alert

राजस्थान में आज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, हीटवेव की संभावना (फोटो-एआई)

जयपुर: राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच तूफान और बारिश ने आमजन का थोड़ी राहत तो दी है। लेकिन गर्मी अभी भी निरंतर है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, इस समय राजस्थान में दो मौसमी पैटर्न सक्रिय हैं। जिनके कारण से एक ओर तेज गर्मी पड़ रही है तो दूसरी ओर तूफान, बारिश और और ओलावृष्टि हो रही है।

मौसम केंद्र ने गुरुवार को नौ जिलों (भरतपुर, बूंदी, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर) जिले में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को नौ शहरों में दिन का पारा 41 डिग्री से अधिक रहा।

सबसे ज्यादा पारा चित्तौड़गढ़ जिले में 43 डिग्री से ज़्यादा दर्ज किया गया। जोधपुर शहर में रात का पारा सबसे ज़्यादा 30 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में दिन में तेज धूप रही और शाम को हल्के बादल छाए। प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी भागों में हीटवेव का दौर गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है।

बूंदी, बालोतरा और अलवर में ओलवृष्टि

मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को बूंदी, कोटा, अलवर, दौसा, बालोतरा, हनुमानगढ़ और जयपुर के आसपास के क्षेत्रों में अंधड़ के बाद बारिश हुई। बूंदी, बालोतरा और अलवर में दोपहर बाद ओलावृष्टि भी हुई।

कहां कितना रहा तापमान

  • चित्तौड़गढ़ जिले में 43.4 डिग्री सेल्सियस
  • जैसलमेर जिले में 42.6 डिग्री सेल्सियस
  • बाड़मेर जिले में 42.0 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर जिले में 41.4 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर जिले में 41.3 डिग्री सेल्सियस
  • पाली जिले में 41.1 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर जिले में 41.0 डिग्री सेल्सियस
  • अजमेर जिले में 40.4 डिग्री सेल्सियस
  • चूरू जिले में 40.8 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर जिले में 39.5 डिग्री सेल्सियस