16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाला युवक बोला- ‘मैं राष्ट्रवादी हूं, माहौल खराब नहीं होने देंगे’

Abhijeet Deepke Slap Case: राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुए थप्पड़कांड के बाद आरोपी युवक का बयान सामने आया है। उसने खुद को राष्ट्रवादी बताया है, साथ ही पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को खुली चुनौती दी है। युवक ने कहा कि राजस्थान के अंदर वह महौल नहीं खराब होने देगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Jun 15, 2026

Abhijeet Deepke Slap Case

Abhijeet Deepke Slap Case: थप्पड़ मारने वाला युवक (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर। शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान हुए थप्पड़कांड के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले युवकों में शामिल राकेश गुर्जर ने खुद सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उसने दावा किया कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, बल्कि खुद को राष्ट्रवादी मानता है और राजस्थान का माहौल खराब नहीं होने देना चाहता।

राकेश ने कहा कि वह जयपुर का रहने वाला है और उसका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उसने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे केवल बहाना हैं और कुछ लोग इनके जरिए देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उसने अभिजीत दीपके के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें खुली चुनौती भी दी। राकेश ने कहा कि अगर वे फिर जयपुर में प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

5 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोमवार को शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन आयोजित किया गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे अभिजीत दीपके जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और थप्पड़ मार दिए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और शांति भंग के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

अभिजीत दीपके क्या बोले?

घटना के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि इस तरह के हमलों से उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनके अभियान को कमजोर करने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। दीपके ने दोहराया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।

अलविंद केजरीवाल से लोग जोड़ रहे मामला

थप्पड़कांड के बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर बहस तेज हो गई। कई यूजर्स ने इसकी तुलना दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमलों से की। वहीं, सीजेपी समर्थकों और विरोधियों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। उधर, प्रदर्शन के दौरान कई बार विवाद की स्थिति बनी। अभिजीत दीपके ने 20 जून को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।