
Gold and Silver Rate
Gold and Silver Rate : आदिवासी अंचल बांसवाड़ा में सोना हाईजंप लगा चुका है। अब दाम में कुछ गिरावट हुई है, लेकिन व बढ़े दामों की तुलना में अत्यंत कम है। शनिवार को 24 कैरेट शुद्ध सोना 999 के भाव 74200 प्रति तोला रहे, जबकि 995 कैरेट सोने के भाव 73850 प्रति तोला दर्ज किए गए। चांदी प्रति किलोग्राम 82 हजार के पार पहुंच गई। चांदी पेटी के भाव 82600 प्रति किलोग्राम रहे। जबकि चौसा के भाव 81200 प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। देश-विदेश में कारोबार को लेकर लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस कारण सोने चांदी के भाव में भी खासा बदलाव दिखाई दे रहा है। बीते पांच दिन की बात करें तो शुद्ध सोने के भाव में 1100 रुपए की कुल तेजी दर्ज की गई है। जबकि शनिवार को 100 रुपए टूट गया। चांदी कुल 2900 रुपए की रिकार्ड तेजी देखी गई है। जबकि, बीते 24 घंटे में चांदी के भाव में करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की नरमी देखी गई। बुलियन कारोबारी अल्पेश जैन ने बताया कि यह भाव बांसवाड़ा के हैं। आगे भी इसमें लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
100 रुपए टूटा सोना
गोल्ड व सिल्वर कारोबारियों ने बताया कि सरकार की ओर से ऑनलाइन पॉर्टल एम सिक्स जिस पर सोने के अधिकृत भाव बताए जाते हैं उस पर सोना करीब 1000 रुपए टूटने का रिकार्ड है। जबकि हकीकत में सोने के भाव में केवल 100 रुपए की ही नरमी देखी गई है। शुद्ध चांदी के भाव में शुक्रवार के मुकाबले करीब एक हजार रुपए के नर्मी दर्ज की गई है। चांदी टूटने के कारणों को लेकर तो कोई जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक दो दिन में और चढ़ाव से ज्यादा उतार की संभावना है। शुक्रवार को चांदी 999 के भाव 83600 रुपए प्रति किलोग्राम थे।
कम गुणवत्ता वाले आभूषण खरीद रही हैं महिलाएं
जिले में चांदी का प्रचलन सबसे अधिक है। यही कारण है कि हमारे यहां बहुतायत में महिलाएं चांदी के ही आभूषण पहनती हैं। महंगी हो रही चांदी का असर आभूषण पर आने लगा है। इस कारण महिलाएं अब कम गुणवत्ता वाले आभूषण खरीद रही हैं। ज्यादा गुणवत्ता वाले गहनों में चांदी के साथ ही उनमें मेकिंग चार्ज व दुकानदार अन्य खर्च जोड़ता है।
चांदी पेटी (प्रति किलोग्राम)
तारीख - भाव
13 अप्रेल - 82600
12 अप्रेल - 83600
11 अप्रेल - 81700
10 अप्रेल - 80550
09 अप्रेल - 79700
चांदी चौसा, (प्रति किलोग्राम)
13 अप्रेल - 81200
12 अप्रेल - 82200
1़1 अप्रेल - 80700
10 अप्रेल - 81550
09 अप्रेल - 81700
सोना 999 (प्रति ग्राम)
13 अप्रेल - 74200
12 अप्रेल - 74300
1़1 अप्रेल - 73200
10 अप्रेल - 73400
09 अप्रेल - 73100 ।
Updated on:
14 Apr 2024 05:37 pm
Published on:
14 Apr 2024 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
