scriptAccident : ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक घुसा मकान में | Patrika News
जयपुर

Accident : ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक घुसा मकान में

– बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं हुई – आज अलसुबह करीब तीन बजे की घटना जयपुर। प्रदेश में आज अलसुबह करीब तीन बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसा इतना तेज था कि गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कापरेन के अड़ीला गांव में मेगा हाइवे पर एक तेज […]

जयपुरJun 10, 2024 / 09:29 am

Mohan Murari

– बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं हुई

– आज अलसुबह करीब तीन बजे की घटना

जयपुर। प्रदेश में आज अलसुबह करीब तीन बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसा इतना तेज था कि गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कापरेन के अड़ीला गांव में मेगा हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में रोड से उतर कर एक मकान में जा घुसा। हादसा इतना तेज था कि मकान की दीवार गिर गई। हादसा एक डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ।
जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के कापरेन के अड़ीला गांव से निकल रहे मेगा हाइवे पर आज अलसुबह करीब तीन बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अलसुबह करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार ट्रक एक डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। इस हादसे में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय मकान के अंदर एक 17 वर्ष का लड़का सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। इस कारण कोई जन​हानि नहीं हुई। हादसे में दीनदयाल बैरवा के मकान की दीवार, शौचालय व बाथरूम व टीनशेड आदि क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर कापरेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Hindi News/ Jaipur / Accident : ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक घुसा मकान में

ट्रेंडिंग वीडियो