scriptगांजा के पौधों की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार | Accused of cultivating hemp plants arrested | Patrika News
जयपुर

गांजा के पौधों की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुल 78 गांजे के पौधे बरामद

जयपुरMay 07, 2021 / 06:59 pm

Lalit Tiwari

गांजा के पौधों की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गांजा के पौधों की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरोना के चलते भले ही शहर में लॉकडाउन लगा हुआ हो, लेकिन अफीम, गांजा चरस बेचने वाले तस्करों पर इसका फर्क पड़ता हुआ नहीं दिख रहा हैं। हरमाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधों की खेती करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा हैं। पुलिस ने 78 गांजे के पौधे बरामद किए हैं।
डीसीपी (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खेती करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) रामसिंह, एसीपी चौमूं राजेन्द्र सिंह निर्वाण, एसआई देवेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम को मुखिबर से सूचना मिली थी कि तपस्वी आश्रम चौप के परिसर में 40-50 गांजे के पौधे उखड़े हुए पड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तपस्वी आश्रम चौंप पहुंची वहां आरोपी बसंत कुमार शर्मा मौजूद मिला। जिसने गांजा पीने के लिए आश्रम में गांजे के पौधे को लगाना बताया। पुलिस ने अवैध गांजे के कुल 78 पौधे (कुल वजन 24 किलो 400 ग्राम) जब्त किए। पुलिस ने चॉवरिया बड की ढाणी, सांगानेर निवासी बसंत कुमार शर्मा (60) पुत्र छोटीलाल को गिरफ्तार किया हैं।

Home / Jaipur / गांजा के पौधों की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो