scriptमहिला बोली-चेयरमैन साहब को मैनेज कर लोगे क्या, शर्मा ने कहा…ठीक है | ajmer revenue board acb RAS Sunil Sharma and BL Meharda | Patrika News
जयपुर

महिला बोली-चेयरमैन साहब को मैनेज कर लोगे क्या, शर्मा ने कहा…ठीक है

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गिरफ्त में आए राजस्व मंडल के सदस्य बीएल मेहरड़ा और सुनील शर्मा के खिलाफ एसीबी में सात और शिकायतें पहुंची है।

जयपुरApr 13, 2021 / 02:26 pm

Kamlesh Sharma

ajmer revenue board acb RAS Sunil Sharma and BL Meharda

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गिरफ्त में आए राजस्व मंडल के सदस्य बीएल मेहरड़ा और सुनील शर्मा के खिलाफ एसीबी में सात और शिकायतें पहुंची है।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गिरफ्त में आए राजस्व मंडल के सदस्य बीएल मेहरड़ा और सुनील शर्मा के खिलाफ एसीबी में सात और शिकायतें पहुंची है। इनमें पांच पीडि़तों से उनके पक्ष में निर्णय करवाने के बदले में 5-5 लाख रुपए मांगे गए। रुपए नहीं देने पर विपक्षी पार्टी के पक्ष में निर्णय कर दिया।
एसीबी डीजी बीएल सोनी ने कहा कि सात लोग शिकायत लेकर आए हैं। दो लोगों ने रुपए मांगने की शिकायत की तथा पांच लोगों ने बताया कि वे राजस्व मंडल की अधीनस्थ अदालतों में केस जीत गए थे। बी.एल.मेहरडा और सुनील शर्मा की बैंच में अपील हुई तो दलाल शशिकांत जोशी ने उनसे संपर्क कर निर्णय यथावत रखने के बदले 5-5 लाख रुपए मांगे। इनकार किया तो विपक्षी पार्टी के पक्ष में निर्णय दे दिया गया।
मैसेज दिया…शाही सुख भोग रहा हूं
एसीबी ने बताया कि दलाल शशिकांत जोशी कई बार राजस्व मंडल सदस्य सुनील शर्मा की सरकारी कार में अकेले अजमेर से जयपुर आता था। तब वह पीछे वाली सीट पर बैठता और कार में से अपने परिचितों को वाट्सऐप मैसेज करता था कि शाही सुख भोग रहा हूं।
एसीबी ने खंगाले मंडल कार्यालय
एसीबी की टीम ने सोमवार को राजस्व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों के चैंबर खंगाले। टीम ने चैंबर में पड़ी पत्रावलियों की जांच करने, सूची बनाने और निजी सहायकों के कम्प्यूटर में स्टोर डाटा की जानकारी ली। निलंबित सदस्य सुनील शर्मा और बी.एल.मेहरडा के चैंबर को फिलहाल नहीं खोला गया। यहां पर सुबह अजमेर एसीबी के एसपी समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम राजस्व मंडल पहुंची। टीम ने मंडल अध्यक्ष डॉ. आर. वैंकटेश्वरन, सदस्य विनीता श्रीवास्तव, मनोज नाग के चैंबर्स और कॉज लिस्ट शाखा का कमरा भी खुलवाया। इन चैंबर्स में रखी पत्रावलियों की जांच करने के साथ-साथ सूची बनवाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो