scriptराजस्थान के सभी किसानों का होना चाहिए कर्ज माफ- विश्वेन्द्र सिंह | All farmers should be debt waiver says Vishvendra Singh | Patrika News
जयपुर

राजस्थान के सभी किसानों का होना चाहिए कर्ज माफ- विश्वेन्द्र सिंह

राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने राज्य में किसानों के कर्ज माफ करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि राज्य में सभी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए।

जयपुरDec 22, 2018 / 01:48 pm

santosh

Vishvendra Singh
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने राज्य में किसानों के कर्ज माफ करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि राज्य में सभी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए।
सिंह ने मीडिया से कहा कि राज्य में ईमानदार किसान सहित सभी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए और यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने रखी जाएगी और सभी किसानों का कर्ज माफ कराने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जो किसान ईमानदारी के साथ समय पर कर्ज की किस्ते जमा करा रहे हैं उनका भी कर्ज माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी का सभी किसानों काे फायदा मिलना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार द्वारा सरकार बनने के दस दिन में कर्ज माफी के वायदे के अनुसार किसानों का कर्ज माफ करने का निर्णय लेने के बाद विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं अन्य दल तथा विभिन्न किसान संगठन भी सभी किसानों का कर्जा माफ करने की मांग कर रहे हैं।

Home / Jaipur / राजस्थान के सभी किसानों का होना चाहिए कर्ज माफ- विश्वेन्द्र सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो