4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

95th Oscars : ‘Naatu Naatu’ के अलावा पहली बार ट्रॉफियों की दौड़ में भारत से दो और दावेदार

Oscars awards 2023 : समारोह आज सुबह, डॉक्यूमेंट्री 'The Elephant Whisperers' और 'All That Breathes' पर भी भारतीयों की नजरें। दीपिका पादुकोण प्रस्तोता की भूमिका निभाएंगी, 'आरआरआर' की टीम भी पहुंची।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Mar 13, 2023

,

95th Oscars : 'Naatu Naatu' के अलावा पहली बार ट्रॉफियों की दौड़ में भारत से दो और दावेदार,95th Oscars : 'Naatu Naatu' के अलावा पहली बार ट्रॉफियों की दौड़ में भारत से दो और दावेदार

जयपुर. क्या एस.एस. राजामौली की 'आरआरआर' का गीत 'नाटू नाटू' (नाचो-नाचो) ऑस्कर की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगा? इसका जवाब सोमवार को सूर्योदय के बाद मिल जाएगा। अमरीका में लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में रविवार रात (भारतीय समय के हिसाब से सोमवार सुबह) होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड समारोह पर करोड़ों भारतीयों की नजरें रहेंगी। पहली बार ऑस्कर की विभिन्न श्रेणियों में भारत की तरफ से तीन दावेदार हैं। 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में, तो 'द एलिफेंट विस्पर्स' (The Elephant Whisperers) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट फिल्म) और 'ऑल दैट ब्रीद्स' (All That Breathes) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (फीचर) श्रेणी में नामांकन मिला है। समारोह में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रस्तोता के तौर पर नजर आएंगी।

अगर 'नाटू नाटू' ऑस्कर की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहता है, तो ऑस्कर के 95 साल के इतिहास में इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की किसी श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल करने वाली 'आरआरआर' पहली भारतीय फिल्म होगी। 'नाटू नाटू' की जीत की संभावनाएं इसलिए भी बढ़ गई हैं, क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति महल में फिल्माया गया यह गीत इस साल गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीत चुका है। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में गायक राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव इस गीत की लाइव प्रस्तुति देंगे। इसके संगीतकार एम.एम. कीरवानी के साथ 'आरआरआर' के निर्देशक एस.एस. राजामौली और दोनों मुख्य अभिनेता राम चरण, एनटीआर जूनियर भी समारोह में शिरकत करेंगे।

भारतीय गीत का मुकाबला होगा इन चार से
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में 'नाटू नाटू' का मुकाबला चार पश्चिमी गीतों से होगा, जिन्होंने दुनियाभर में धूम मचा रखी है। इनमें हॉलीवुड की 'टॉप गन : मेवेरिक' के लिए लेडी गागा की आवाज वाले 'होल्ड माय हैंड' के अलावा हॉलीवुड की ही 'ब्लैक पैंथर : वकांडा फॉरएवर' का 'लिफ्ट मी अप', सोफिया कार्सन और डी. वारेन का 'एपलॉज' तथा Stephanie Hsu, David Byrne, Son Lux का 'दिस इज ए लाइफ' शामिल हैं।

हाथी मेरे साथी और पर्यावरण
एक हाथी और उसकी देखभाल करने वाले दो लोगों के रिश्तों पर आधारित निर्देशक Kartiki Gonsalves की डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट फिल्म) 'द एलिफेंट विस्पर्स' और जलवायु परिवर्तन की थीम वाली निर्देशक शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री (फीचर) 'ऑल दैट ब्रीद्स' भी ऑस्कर समारोह में धमाका कर सकती हैं। इन दोनों श्रेणियों में अब तक किसी भारतीय डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर नहीं जीता है। 'ऑल दैट ब्रीद्स' पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल और सनडांस फिल्म समारोह में अवॉर्ड जीत चुकी है।

विदेशी फिल्म श्रेणी में फिर खाली हाथ
ऑस्कर की विदेशी फिल्म श्रेणी में इस बार भारत की अधिकृत प्रविष्टि 'छेल्लो शो' (गुजराती) के साथ 'द कश्मीर फाइल्स', 'Kantara' (कन्नड़) और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में से किसी को नामांकन नहीं मिला। अब तक सिर्फ तीन भारतीय फिल्मों 'मदर इंडिया', 'सलाम बॉम्बे' और 'लगान' को इस श्रेणी में नामांकन मिला है। इनमें से कोई फिल्म ऑस्कर नहीं जीत पाई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग