Rajasthan New District : पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर. राजस्थान में एक नवम्बर 1956 को 26 जिले थे और तब जनसंख्या 1 करोड़ 59 लाख थी। अप्रेल 1982 को धौलपुर नया जिला बनने पर संख्या 27 हो गई। उस समय आबादी 3 करोड़ 42 लाख हो गई। 2008 में प्रतापगढ़ आखिरी नया जिला बना, तब आबादी करीब छह करोड़ थी। अब आबादी 8 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है, रामलुभाया कमेटी के पास नया जिला बनाने के लिए करीब 60 प्रस्ताव थे। कमेटी की इनके बारे में रिपोर्ट के आधार पर ही अब नए जिले बनाए गए हैं।