scriptसंतुलित आहार रोगों से लडऩे का सबसे अच्छा हथियार | Balanced diet is the best weapon to fight diseases | Patrika News
जयपुर

संतुलित आहार रोगों से लडऩे का सबसे अच्छा हथियार

वल्र्ड हार्ट डे के मौके पर ‘हृदय का स्वास्थ्यÓ कार्यक्रम में रखे विचार

जयपुरSep 28, 2019 / 10:05 pm

Pushpendra Sharma

संतुलित आहार रोगों से लडऩे का सबसे अच्छा हथियार

संतुलित आहार रोगों से लडऩे का सबसे अच्छा हथियार


जयपुर. संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली हृदय रोगों से लडऩे के लिए सबसे अच्छा हथियार है। फल और सब्जियां खाएं, रिफाइंड आटे के बजाय साबुत अनाज का उपयोग करें। कुछ इसी तरह की जानकारी शहरवासियों को कंसल्टेंट डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सुरभि पारीक ने दी। मौका था, वल्र्ड हार्ट डे के मौके पर रुफिल की ओर से हुए ‘हृदय का स्वास्थ्यÓ कार्यक्रम का। सी-स्कीम, जयपुर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम में सुरभि ने आगे भी दिल को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को डिफरेंट टिप्स दिए। उन्होंने आगे कहा कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन स्त्रोतों की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, लोगों को अपने नियमित आहार में प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड के ट्रांस-फैट से बचना चाहिए। दूध और दूध से बने उत्पाद आपके दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। अपने दैनिक आहार में एक चम्मच घी लेना हृदय के लिए सहायक हो सकता है। दुग्ध उत्पाद, यहां तक कि उच्च वसा स्तर वाले दुग्ध उत्पाद भी हृदय रोगों का कम जोखिम पैदा करते हैं। आहार को नियंत्रित करने के अलावा, शारीरिक गतिविधि भी महत्वपूर्ण है, लोगों को सप्ताह में कम से कम 6 दिन व्यायाम या आउटडोर खेलों के लिए कम से कम 40 मिनट का समय देना चाहिए। कार्यक्रम के आखिर में रुफिल के एमडी अभिषेक जोशी ने सभी का आभार जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो