scriptImportance Of Bhaum Pradosh Vrat इस सरल पूजा से दूर होती है शादी की दिक्कत, दंपत्तियों में बढ़ता है प्रेम | Bhaum Pradosh Vrat 2021 Pradosh Vrat Puja Vidhi Pradosh Vrat 2021 | Patrika News
जयपुर

Importance Of Bhaum Pradosh Vrat इस सरल पूजा से दूर होती है शादी की दिक्कत, दंपत्तियों में बढ़ता है प्रेम

Pradosh Vrat 2021 Date Pradosh Vrat 2021 Kab Hai Bhaum Pradosh Vrat 2021 Bhaum Pradosh Vrat Puja Vidhi Bhaum Pradosh Vrat 2021 Puja Vidhi Pradosh Vrat 2021 Kab hai

जयपुरJan 25, 2021 / 04:51 pm

deepak deewan

Bhaum Pradosh Vrat 2021 Pradosh Vrat Puja Vidhi Pradosh Vrat 2021

Bhaum Pradosh Vrat 2021 Pradosh Vrat Puja Vidhi Pradosh Vrat 2021

जयपुर. सनातन धर्म में हर माह की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह माह के कृष्‍ण पक्ष और शुक्ल पक्ष, दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी पर रखा जाता है। इस व्रत में प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिवजी की प्रसन्नता से जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। मंगलवार को त्रयोदशी तिथि पड़ने पर इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। भौम प्रदोष व्रत के दिन मंगलदेव की पूजा-अर्चना भी की जाती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार शिव पूजा के लिए यह बेहद शुभ है। विशेष बात यह है कि इस दिन शिव पूजा से मंगल का दोष भी दूर होता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है उनकी शादी में रुकावटें आती हैं। कई लोगों की शादी या तो होती ही नहीं है या बहुत विलंब से होती है। मंगल दोष या मांगलिक दोष से ग्रसित लोगों की शादी कई बार बहुत बुरी स्थितियों में टूट भी जाती है। ऐसे लोगों की शादी होने के बाद वैवाहिक संबंधों में विवाद बहुत होते हैं और इसी कारण अक्सर तलाक भी हो जाता है।
यह दोष दूरने के लिए भौम प्रदोष पर व्रत रखकर शिवजी के साथ मंगलदेव और हनुमानजी की पूजा भी करनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि इस दिन हनुमानजी के मंदिर में दीपक जलाएं और चोला भी चढ़ा सकते हैं। हनुमानचालीसा का सात बार पाठ करें इन उपायों से बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। व्रत के प्रभाव से मंगल का अशुभ असर धीरे-धीरे कम होता है और शुभता बढ़ती है। इस तरह शादी में आती दिक्कतें दूर होने लगती हैं और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने लगता है।

Home / Jaipur / Importance Of Bhaum Pradosh Vrat इस सरल पूजा से दूर होती है शादी की दिक्कत, दंपत्तियों में बढ़ता है प्रेम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो