scriptकच्चे तेल के दाम में आ सकती है बड़ी गिरावट | big fall in the price of crude oil | Patrika News
जयपुर

कच्चे तेल के दाम में आ सकती है बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार ( International market ) में कच्चे तेल ( crude oil ) की कीमत वर्तमान करीब 60 डॉलर से गिरकर 20 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती है। तेल की मांग ( Oil demand ) में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं, जिससे इसकी कीमत घटकर 45 डॉलर प्रति बैरल तक आने का अनुमान है। यदि इसमें और गिरावट आती है, तो यह 30 या 20 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। यह स्थिति हालांकि भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian economy ) के लिए अच्छी होगी। कच्चे तेल की कीमत अभी करीब 60 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।

जयपुरSep 14, 2019 / 12:30 pm

Narendra Singh Solanki

कच्चे तेल के दाम में आ सकती है बड़ी गिरावट

कच्चे तेल के दाम में आ सकती है बड़ी गिरावट

वैश्विक अर्थव्यवस्था ( Global Economy ) पर मंदी खतरा मंडरा रहा है। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कई देश पहले ही मंदी की चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका भी मंदी की तरफ बढ़ रहा है। व्यापार युद्ध से भी वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। चीन भी सुस्ती में फंस गया है। भारत की विकास दर में गिरावट दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुझे वैश्विक मंदी आती हुई दिख रही है और ऐसे फैक्टर्स नहीं दिख रहे, जो मंदी को आने से रोक सके।
कच्चे तेल का दाम गिरने से हालांकि भारत को बड़ी राहत मिलेगी। अभी भारत अपनी कुल जरूरत के 80 फीसदी से अधिक कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए आयात पर निर्भर है। इस आयात पर भारी भरकम राजस्व खर्च होता हे। कच्चे तेल का दाम गिरने से इसके आयात पर होने वाला खर्च घटेगा। इससे वित्तीय घाटा कम करने में मदद मिलेगी। ढुलाई के जरिए आपूर्ति शृंखला में तेल की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण यदि तेल का दाम घटता है, तो कई चीजों के दाम भी घटेंगे। इससे महंगाई कम होगी। इससे अर्थव्यवस्था में तेजी आ सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो