scriptविधानसभा चुनाव के संभावित परिणाम पर चर्चा के बाद भाजपा ने लिया बड़ा फैसला | BJP Meeting For Rajasthan Election Result 2018 | Patrika News
जयपुर

विधानसभा चुनाव के संभावित परिणाम पर चर्चा के बाद भाजपा ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ओम माथुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत और मदन लाल सैनी की मौजूदगी में प्रदेश प्रभारी और कोर कमेटी के सदस्यों की करीब सवा घंटे बैठक चली।

जयपुरDec 10, 2018 / 09:19 am

santosh

BJP

bjp

जयपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद भाजपा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में 35 से ज्यादा नेताओं की जम्बो बैठक बुलाकर संभावित परिणाम पर चर्चा की और सभी को निर्देश दिए गए कि वे जिताऊ निर्दलीयों, बागियों और अन्य दलों के सम्पर्क में रहना शुरू कर दें और सम्पर्क होने पर उनकी बात मुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष से करवा दें।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ओम माथुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत और मदन लाल सैनी की मौजूदगी में प्रदेश प्रभारी और कोर कमेटी के सदस्यों की करीब सवा घंटे चली बैठक में सबसे अपनी राय पूछी गई। अंत में तय किया गया कि परिणाम थोड़ा बहुत ऊपर नीचे रहता है तो पार्टी को जिताऊ निर्दलीय, बागियों से सम्पर्क अभी से कर लेना चाहिए, जिससे किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिले तो भाजपा सरकार बना ले।
इसके लिए सोमवार को सभी नेता जिलों में जाएंगे और संभावित जिताऊ प्रत्याशियों से बात करेंगे और यदि बात बन जाएगी तो इन नेताओं की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और बड़े नेताओं से बातचीत करवाएंगे। सभी नेताओं से यह भी कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में काउंटिंग पर विशेष नजर रखें और किसी तरह की गड़बड़ी न होने दें।
सैनी व चन्द्रशेखर 13 को जाएंगे दिल्ली
भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर 13 दिसम्बर को दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर भी चर्चा होगी। राजस्थान से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन लाल सैनी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भी बैठक में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता विधानसभा चुनावों के परिणामों की समीक्षा की रिपोर्ट लेकर जाएंगे। साथ ही लोकसभा चुनावों में पार्टी किस तरह से काम करेगी, इस पर भी दिल्ली में चर्चा करेंगे।
बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर ज्यादा विश्वास
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि भाजपा की सरकार फिर से बन रही है। पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। इसमें कोई किंतु-परन्तु नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि हम एग्जिट पोल से ज्यादा बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर विश्वास रखते हैं। भाजपा आ रही है और तेजी से आ रही है।
मुख्यमंत्री पहुंचीं टैक्सी कार से
मुख्यमंत्री बैठक में अपने कारकेड की जगह एक टैक्सी कार से भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची। वे वापस अपनी निजी कार से गईं।

Home / Jaipur / विधानसभा चुनाव के संभावित परिणाम पर चर्चा के बाद भाजपा ने लिया बड़ा फैसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो